Recipe: सावन सोमवार के व्रत में बनाए स्वादिष्ट आलू की कढ़ी, बनाने का ये है आसान तरीका
Recipe: सावन सोमवार के व्रत में बनाए स्वादिष्ट आलू की कढ़ी, बनाने का ये है आसान तरीका
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 19, 2020 08:47 pm IST, Updated : Jul 20, 2020 12:01 am IST
सावन के सोमवार को अधिकतर लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार समझ नहीं आता है कि आखिर क्या खाएं और क्या नहीं। इस बार ट्राई करें आलू की कढ़ी।
Image Source : INSTAGRAM/COOKWITH_ANJALISTYLEआलू की कढ़ी
सावन के सोमवार को अधिकतर लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार समझ नहीं आता है कि आखिर क्या खाएं और क्या नहीं। सोमवार के व्रत के दौरान आपने कई तरह के पकवान बनाएं होगे। इस बार ट्राई करें आलू की कढ़ी। जिसे आप कुट्टू के आटे की पूरी या फिर सामवत चावल के साथ खा सकते हैं। जानिए आलू की कढ़ी बनाने की सिंपल विधि।
सबसे पहले एक बड़े बाउल में आलू लेंगे। इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और सिंघाड़े का आटा मिलाकर अच्छी तरह से गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे। इसमें से आधा से आप पकौड़ी बना लें और बचा हुआ आधा कढ़ी बनाने में काम आएगा। जिसमें आप दही और पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।। गर्म हो जाने के बाद धीरे-धीरे पकौड़ी बनाकर निकाल लें। अब बचे हुए तेल में जीरा, तेज पत्ता, साबुत मिर्च डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें बचा हुआ बैटर डाल दें। इसके बाद इसमें नमक और धनिया पाउडर डालकर गाढ़ा होने दें। उतारने के 5-6 मिनट पहले इसमें पकौड़े डाल दें और धीमी आंच में पकने दें। इसके बाद गैस बंद करके हरा धनिया से गर्निश कर लें। आपकी जायकेदार टेस्टी आलू की कढ़ी बनकर तैयार है।