India TV Lifestyle Desk
Published : May 24, 2016 12:28 pm IST, Updated : May 24, 2016 12:29 pm IST
आप कुछ मिठाई बनाते है और आपके मनमुताबिक वह मीठी नहीं होती है। जिसके कारण आपको समझ नही आता कि ऐसा क्या करें कि स्वाद के साथ-साथ इसमें मीठीपन बढ जाएं।
sweet desert
सूजी का हलवा धीमी आंच पर भूनें। पानी डालकर थोड़ी देर धीमी आंच पर छोड़ देने से यह खिला-खिला बनेगा।
अगर आप चाहे तो हलवा में पानी के बजाय आप सेब, नाशपाती या फिर मैंगो जूस डाल सकते है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर दूध डाला है तो इसमें जूस मत डालें। इससे हलवा का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।
अगर आप अपनी रेसिपी में थोड़ा क्रीमी टेक्चर चाहते हैं तो हमेशा फुल क्रीम दूध का यूज करें।
अगर आप चाहते है कि खीर, हलवा या फिर दलिया का और अधिक स्वाद बढ़ जाए तो इसके लिए इनमें बनाते समय छोटी इलायची डालें।