1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. फटे दूध का पानी बेकार नहीं, बड़े काम का है, जानिए कैसे

फटे दूध का पानी बेकार नहीं, बड़े काम का है, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2016 06:58 am IST,  Updated : Feb 28, 2016 06:59 am IST

आप जानते है कि फटा हुआ दूध से जो पानी निकलता है वो कुकिंग करते समय कई जगह यूज कर सकते है। हां जी अब आप सोच रहे होगे कि यह कैसे संभव है वो तो बेकार का पानी होता है, लेकिन हम आपको बता दे कि वो आपके कई रेसिपी को टेस्टी बना सकती है।

sour milk- India TV Hindi
sour milk

नई दिल्ली: कभी-कभी ऐसा होता है कि दूध को गर्म न करने से या फिर और किसी कारण दूध फट जाता है। जिसके कारण आप इससे पनीर निकाल लेते है। लेकिन इससे निकाला हुआ पानी आप बेकार समझते है। आप जानते है कि फटा हुआ दूध से जो पानी निकलता है वो कुकिंग करते समय कई जगह यूज कर सकते है। हां जी अब आप सोच रहे होगे कि यह कैसे संभव है वो तो बेकार का पानी होता है, लेकिन हम आपको बता दे कि वो आपके कई रेसिपी को टेस्टी बना सकती है। जानिए आप इस पानी को कैसे यूज में ला सकते है।

ये भी पढ़े-  खांसी, दमा से है परेशान, तो पिएं अलसी की चाय

  • अगर आप सब्जी बना रहे है और इसमें टमाटर, इमली या फिर दही डाल दिा है, लेकिन यह बहुत ही ज्यादा खट्ट हो गया है और आप चाहते है कि यह कम हो जाए तो फटे दूध का पानी इसे कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए सब्जी के ग्रेवी में इसके पानी को डालकर पकाएं। इससे खटास कम हो जाएगी।
  • अगर आप चाहते है कि आप जो रोटी बना रहे है वो मुलायम होने के साथ-साथ पौष्टिक बने तो फटे दूध का पानी आटा गूथते समय इस्तेमाल करें। इससे आपकी रोटी अच्छी बनेगी। इसी के साथ अगर आप थपेला या फिर किसी और रेसिपी के लिए आटा गूथ रहे है तो यह इसका इस्तेमाल करें।
  • अगर आप सूप बना रहे है, लेकिन सूप बनाते समय स्टॉक या फिर पानी के जगह फटे दूध के पानी का इस्तेमाल करें। इसके यूज से सूप का स्वाद बेहतर हो जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और यूज के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल