1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भारती सिंह ने बताया कैसे बनाते हैं नेपाली तिल की चटपटी चटनी, खाने में लगती है बेहद स्वादिष्ठ, नोट करें रेसिपी

भारती सिंह ने बताया कैसे बनाते हैं नेपाली तिल की चटपटी चटनी, खाने में लगती है बेहद स्वादिष्ठ, नोट करें रेसिपी

तिल की चटनी खाने में बेहद टेस्टी लगती है। धनिया, टमाटर और इमली के पानी से तैयार की जाने वाली नेपाल की चटनी मिनटों में तैयार होती है। नोट कर लीजिए रेसिपी

तिल की चटनी कैसे बनाएं- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @LIVE YOUR LIFE WITH SEEMA तिल की चटनी कैसे बनाएं

आपने धनिया, टमाटर और पुदीना की चटनी का स्वाद तो खूब चखा होगा लेकिन क्या आपने तिल की चटनी का स्वाद चखा है? सफेद तिल की यह चटनी नेपाल में खूब बनाई जाती है। यह रेसिपी कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने यू ट्यूब पर शेयर की है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह चटपटी चटनी

तिल की चटपटी चटनी बनाने के लिए सामग्री

  • एक कप तिल, चार पांच लाल सूखा मिर्च, दस से बारह लहसुन, अदरक का टुकड़ा, एक मुट्ठी धनिया की पत्तियां, कुछ पुदीना की पत्तियां, एक बड़ा टमाटर, पानी ज़रूरत के अनुसार, नमक, इमली का पानी

  • तड़का के लिए सामग्री: मेथी दाना, करी पत्ता, तेल

तिल की चटनी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: तिल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब, उसमें तिल डालकर अच्छी तरह से भूनें। तिल तब तक भूनना है जब तक वह सुनहरा न हो जाए। इसी तरह लाल मिर्च को भी हल्का रोस्ट कर लें। जब ये रोस्ट हो जाए तब गैस पर एक टमाटर रख दें। टमाटर को तब तक भूनना है जब तक वह अंदर से पक न जाए। टमाटर को भूनते समय इस बात का ध्यान रखें कि गैस की आंच तेज न हो वरना टमाटर ऊपर से जल जाएगा और अंदर से पकेगा भी नहीं। जब टमाटर पक जाए तो उसे पानी में डालकर ऊपर के छिलके को निकाल लें।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक मिक्सर जार में तिल, मिर्ची, लहसुन, अदरक का टुकड़ा, डालकर अच्छी तरह से पीस लें। जब ये पीस जाए तब मिक्सर जार में एक मुट्ठी धनिया की पत्तियां, पुदीना की पत्तियां, पकाया हुआ टमाटर, नमक और इमली का पानी डालकर तब तक पीसें जब तक यह एकदम बारीक न हो जाए। अब इसे एक बड़े बाउल में निकाल लें।

  • तीसरा स्टेप: अब गैस पर एक करछी रखें और उसमें तेल डालें। तेल में आप मेथी दाना, करी पत्ता से तड़का दें। जब ये चटकने लगे तब उसे चटनी में डाल दें। आपकी तिल की चटनी तैयार है। आप इसे रोटी और राइस के साथ साइड डिश के तौर पर सर्व कर सकते हैं।

  • चौथा स्टेप: इसके अलावा आप इसका आलू चाट भी बना सकते हैं। आलू को उबालकर आप उसके छोटे छोटे टुकड़ें कर लें। अब इसमें चाट मसाला, और तिल की चटनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और खाने के लिए सर्व करें। अगर आपको इडली-डोसा के साथ खाई जाने वाली टमाटर की चटनी बनानी है तो यह रेसिपी फॉलो करें

Latest Lifestyle News