1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इडली-डोसा के साथ खाई जाने वाली टमाटर की चटपटी चटनी मिनटों में बनकर होगी तैयार, झटपट नोट करें रेसिपी

इडली-डोसा के साथ खाई जाने वाली टमाटर की चटपटी चटनी मिनटों में बनकर होगी तैयार, झटपट नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 10, 2026 11:48 am IST,  Updated : May 10, 2026 11:48 am IST

Tomato Chutney Recipe: इडली-डोसा के साथ खाई जाने वाली टमाटर की चटनी, बेहद स्वादिष्ट लगती है। चलिए, जानते हैं कैसे बनाएं टमाटर की चटनी

टमाटर की चटनी- India TV Hindi
टमाटर की चटनी Image Source : YOUTUBE - @BHARATZKITCHENHINDI

अगर, आप इडली, डोसा के स्वाद को और भी मजेदार बनाना चाहते हैं, तो नारियल की चटनी के अलाव आप टमाटर की चटनी भी बना सकते हैं। साऊथ इंडिया में लोग इडली-डोसा के साथ टमाटर की चटनी भी खूब चाव से खाते हैं। हल्की तीखी, खट्टी और मसालों से भरपूर यह साउथ इंडियन स्टाइल टमाटर की चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह बेहद आसान रेसिपी है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

टमाटर की चटनी बनाने के लिए सामग्री

3-4 पके हुए टमाटर, 2 सूखी लाल मिर्च, 2-3 लहसुन की कलियां, 1 छोटा प्याज, 1 चम्मच उड़द दाल, 1/2 चम्मच राई, कुछ करी पत्ते, 1 चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक

टमाटर चटनी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च और लहसुन डालकर हल्का भून लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं। 

  • तीसरा स्टेप: इसके बाद कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। स्वादानुसार नमक डालें और गैस बंद कर दें।

  • चौथा स्टेप: मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में डालकर स्मूद पीस लें। 

  • पांचवा स्टेप: अब एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई व करी पत्ते का तड़का लगाएं। इस तड़के को तैयार चटनी के ऊपर डाल दें।

  • छटवां स्टेप: इस स्वादिष्ट टमाटर की चटनी को गर्मागर्म इडली, डोसा, वड़ा या उत्तपम के साथ सर्व करें। 

  • सातवां स्टेप: इसका तीखा और खट्टा स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आएगा।

टमाटर की चटनी खाने के फायदे

टमाटर की चटनी (Tomato Chutney) लाइकोपीन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार, कैंसर के खतरे को कम करने, त्वचा में निखार लाने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह कैलोरी में कम और पोषक तत्वों में उच्च होती है, जिससे यह वजन प्रबंधन और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक स्वस्थ विकल्प है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल