Broccoli for diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर बैलेंस करना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम लोगों को ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स के बारे में सोचना चाहिए, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी माना जाता है। साथ ही कुछ हाई फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन भी शुगर स्पाइक को रोकने में मददगार है। ऐसी ही एक सब्जी है ब्रोकली। जी हां, ब्रोकली का सेवन शुगर को मैनेज करने में मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं।
डायबिटीज में उबाल कर खाएं ब्रोकली-boiled broccoli benefits in diabetes
डायबिटीज में ब्रोकली उबालकर खाना, डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। दरअसल, ब्रोकली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 15 है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे परफेक्ट बनाता है। इसके अलावा इसकी एक खास बात ये है कि ये हाई फाइबर से भरपूर है, जो कि ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये डायबिटीज में पेट की समस्याओं को होने से रोकता है और बॉवेल मूवमेंट को सही रखता है।
Image Source : freepikbroccoli_benefits
डायबिटीज में ब्रोकली खाने के फायदे-broccoli benefits in diabetes
1. पेनक्रियाज के काम काज को तेज करता है
डायबिटीज में ब्रोकली का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये असल में पेनक्रियाज के काम काज को तेज करता है, इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और इस तरह ये शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है।
2. दिल की बीमारियों से बचाता है
डायबिटीज के मरीजों में हाई बीपी और दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में सल्फर से भरपूर होने के कारण, ब्रोकली जैसे ब्रैसिका आंतों के स्वास्थ्य दिल के काम काज को भी सही रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में, ग्लूटाथियोन पूरे शरीर में कोशिकाओं की क्षति को रोकता है और दिल की बीमारियों से बचाव में मदद करता है।
तो, अगर आपको डायबिटीज है तो ब्रोकली को उबाल लें,इसमें ऊपर से थोड़ा नमक मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। आप अगर रात के खाने में इसे शामिल करें तो सेहत के लिए ये ज्यादा फायदेमंद होगा।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News