1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात के बचे हुए चावल में दही और सूजी डालकर बनाएं ये हेल्दी नाश्ता, फटाफट नोट करें रेसिपी

रात के बचे हुए चावल में दही और सूजी डालकर बनाएं ये हेल्दी नाश्ता, फटाफट नोट करें रेसिपी

संडे के दिन बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन ज्यादातर लोगों की छुट्टी होती है और वो घर पर ही रहते हैं। लेकिन इस दिन घर की महिलाओं की टेंशन बढ़ जाती है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि नाश्ते में क्या बनाता जाए। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, यहां हम रात के बचे हुए चावल से बनने वाली हेल्दी डिश की रेसिपी लेकर आए हैं।

रात के बचे हुए चावल में दही और सूजी डालकर बनाएं टिक्की- India TV Hindi
Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAJANA/YOUTUBE रात के बचे हुए चावल में दही और सूजी डालकर बनाएं टिक्की

घर की औरतों को अक्सर एक टेंशन रहती है और वो है सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाया। ज्यादातर महिलाओं को समझ नहीं आता कि सुबह नाश्ते में ऐसा हेल्दी और टेस्टी क्या बनाया जाए जो लोगों को पसंद आए और सेहत के लिहाज से भी अच्छा हो। पोहा, सैडविंच खाकर लोग अक्सर बोर हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ नया टेस्टी और हेल्दी टखाने का मन करता है। अगर आप भी यही सोच रही हैं कि नाश्ते में क्या बनाया जाए तो आप रात के बचे हुए चावल से टेस्ट ब्रेकफास्ट बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और ये हेल्दी भी है। यहां हम आपके लिए चावल, दही और सूजी से बनने वाली टिक्की की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री
1 कटोरी चावल
½ कटोरी सूजी (रवा)
2 चम्मच फ्रेश दही
कटा हुआ हरा धनिया
कद्दूकस किया हुआ गाजर
बारीक कटी हरी मिर्च 
बारीक कटी बीन्स 
उबला/कद्दूकस आलू
चिली फ्लेक्स
नमक स्वाद अनुसार

तड़के के लिए जरूरी चीजें
1–2 चम्मच तेल
सफेद तिल
जीरा
राई
करी पत्ता

 

  1. एक बाउल में रात का बचा हुआ चावल लें और उसमें  2 चम्मच दही और एक कटोरी सूजी मिलाएं। इन सभी चीजों को मिलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  2. इसके बाद आप इसे मिक्सचर ग्राइंड में डालकर पीस लें। पीसने के बाद इन्हें अच्छी तरह से गूंथ लें जैसे आटा गूंथा जाता है। इसके बाद इसमें कटा हरा धनिया, कद्दूकस किया हुआ गाजर, हरी मिर्च डाल, बीन्स, आलू डाले और अच्छी तरह मिक्स करें। 
  3. आप चाहे तो इसमें चिली फिलेक्स भी डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण से टिक्की तैयार करें। 
  4. इसके बाद इस प्लेट में हल्का सा तेल लगाएं और इसपर टिक्की को रख दें। इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें पानी डालकर उसे गर्म कर लें। 
  5. जब पानी गर्म हो जाए तो स्टैंड या कटोरी रखकर उसके ऊपर प्लेट रख दें। इसे ढक्कन लगाकर 10 मिनट तक पकने दें। इसे ढककर छोड़ दें और गैस बंद कर दें। 
  6. फिर इसे तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सफेद तील, जीरा, राई, करी पत्ता डालें। इसके बाद टिक्की को इसमें डालकर फ्राई कर लें। फिर इसे चटनी के साथ सर्व करें। 

Latest Lifestyle News