1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हीट स्ट्रोक की छुट्टी कर देगा पान-गुलकंद का शरबत, बस 5 मिनट में फटाफट तैयार करें पेट को ठंडा रखने वाले ये देसी ड्रिंक

हीट स्ट्रोक की छुट्टी कर देगा पान-गुलकंद का शरबत, बस 5 मिनट में फटाफट तैयार करें पेट को ठंडा रखने वाले ये देसी ड्रिंक

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 08, 2026 02:52 pm IST,  Updated : May 08, 2026 02:52 pm IST

गर्मियों के मौसम में पान-गुलकंद का शरबत न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि यह पाचन के लिए भी बेहतरीन है। इसे बनाना बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए आसान सी रेसिपी वलेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

पान-गुलकंद का शरबत- India TV Hindi
पान-गुलकंद का शरबत Image Source : RUCHKAR MEJWANI/YOUTUBE

गर्मी के मौसम में हर वक्त कुछ न कुछ ठंडा खाने का मन करता है। ऐसे में लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आइसक्रीम, शिकंजी, शरबत का सेवन करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पान-गुलकंद का शरबत ट्राय किया है। ये एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है और पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ शरीर को ठंडा भी रखता है। ये पान के पत्तों से तैयार किया जाता है। पान के पत्तों में प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए पान गुलकंद शरबत की रेसिपी लेकर आए हैं। 
 
सामग्री
  • कलकत्ता या बनारसी पान के पत्ते- 4-5 नग
  • गुलकंद - 3 बड़े चम्मच
  • सौंफ (भीगी हुई) - 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • ठंडा दूध या पानी - 3 कप
  • चीनी या मिश्री - स्वादानुसार 
  • बर्फ के टुकड़े
पत्ते तैयार करें: पान के पत्तों को अच्छी तरह धो लें। उनकी डंठल तोड़ दें और पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
 
पेस्ट बनाएं: एक मिक्सर जार में पान के टुकड़े, गुलकंद, भीगी हुई सौंफ और इलायची पाउडर डालें। थोड़ा सा पानी या दूध डालकर इसे एकदम बारीक पीस लें।
 
मिश्रण तैयार करें: अब इस तैयार पेस्ट में ठंडा दूध या पानी डालें। 
 
ब्लेंड करें: चीनी डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि सब कुछ बारीक हो जाए।
 
छान लें: अगर आपको शरबत एकदम स्मूथ चाहिए, तो इसे छलनी से छान लें। वैसे बिना छाने इसका स्वाद ज्यादा अच्छा आता है।
 
परोसें: गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, शरबत डालें और ऊपर से थोड़े बारीक कटे हुए पान के पत्तों या टूटी-फ्रूटी से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।
 
एवोकाडो और खीरा का ये सलाद वजन कम करने वालों के लिए है परफेक्ट, स्वाद चखते ही हर कोई होगा इस रेसिपी का फैन, नोट करें विधि

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल