1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी, नोट करें हाई प्रोटीन रेसिपी

पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी, नोट करें हाई प्रोटीन रेसिपी

अगर, आप हाई प्रोटीन डिनर करना चाहते हैं तो आप पनीर और ओट्स की ये सेहतमंद रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। नोट कर ले रेसिपी

पनीर ओट्स हाई प्रोटीन डिनर रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE -@HANDISHALA पनीर ओट्स हाई प्रोटीन डिनर रेसिपी

रात में अगर आप कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो पनीर ओट्स एक ऐसा हेल्दी ऑप्शन है, इसमें प्रोटीन और फाइबर के साथ सब्जियों के पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। अगर आपको रोजाना ओट्स खाना बोरिंग लगता है या ओवरनाइट ओट्स रेसिपी से मन भर गया है, तो मसाला पनीर ओट्स रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। एक कप ओट्स में लगभग 16 ग्राम डाइटरी फाइबर, जबकि 100 ग्राम पनीर में करीब 18-21 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन हल्के डिनर के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प बन सकता है। चलिए, जानते हैं इसकी रेसिपी?

मसाला पनीर ओट्स के लिए सामग्री

100 ग्राम पनीर, एक कप ओट्स, आधा कप मशरूम, कटे हुए, एक कप पालक, एक प्याज़ कटा हुआ, 3–4 लहसुन की कलियाँ कटी हुई, आधा बड़ा चम्मच घी, डेढ़ बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, नमक स्वाद अनुसार, ज़रूरत के अनुसार पानी

मसाला पनीर ओट्स बनाने का तरीका

  • पहला स्टेप: मसाला पनीर ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले, एक पैन में आधा बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें मशरूम, लहसुन और चिली फ्लेक्स डालें, इसे लगभग 2 मिनट तक भूनें। उसके बाद, कटा हुआ प्याज़ और पालक डालें।

  • दूसरा स्टेप: अब इसे 3–4 मिनट तक भूनें जब तक प्याज़ नरम न हो जाए और हल्का कैरामलाइज़ न होने लगे। जब प्याज ब्राउन हो जाए तब अब इसमें सोया सॉस, नमक और पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब इसमें 100 ग्राम पनीर और 1 कप ओट्स डालें। आप पनीर को भूनकर भी डाल सकते हैं। लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं। जब तक ओट्स नरम न हो जाएं और मिश्रण आपकी पसंद की गाढ़ापन (कंसिस्टेंसी) तक न पहुँच जाए। जब ये गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें।

  • चौथा स्टेप: अब इस हाई प्रोटीन डिनर को बाउल में सर्व करें और लुत्फ उठाएं।

मसाला ओट्स खाने के फायदे

मसाला ओट्स का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन और पौष्टिक मेल है जो वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म और पाचन को सुधारने में भी मदद करता है। कब्ज के मरीजों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है।

Latest Lifestyle News