1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शेफ रणवीर बरार ने बताया मिनटों में कैसे बनाएं इडली कोफ्ता करी, स्वाद ऐसा कि मांग मांग कर खाएंगे लोग, नोट करें विधि

शेफ रणवीर बरार ने बताया मिनटों में कैसे बनाएं इडली कोफ्ता करी, स्वाद ऐसा कि मांग मांग कर खाएंगे लोग, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 11, 2026 06:11 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 06:11 pm IST

शेफ रणवीर बरार की इस रेसिपी में आप इडली से कोफ्ता करी बना सकते हैं, जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।

इडली कोफ्ता करी रेसिपी- India TV Hindi
इडली कोफ्ता करी रेसिपी Image Source : YOUTUBE -@RANVEERBRARA

अगर आप इडली से अगर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर बरार की इडली कोफ्ता करी ट्राई करें। मिनटों में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद में बेहद लाजवाब है। चलिए जानते है इसको कैसे बनाएं?

इडली कोफ्ता करी बनाने के लिए सामग्री:

  • इडली बैटर के लिए सामग्री: 1 किलो रेडीमेड इडली बैटर,हरी मिर्च , अदरक, 2 बड़े चम्मच ताजा हरा धनिया

  • इडली कोफ्ता करी के लिए: 2 बड़े चम्मच घी, 2 लाल मिर्च, 2-3 लौंग, 3-4 काली मिर्च के दाने, 1 काली बड़ी इलायची, 2 मध्यम प्याज बारीक कटा हुआ, आधा इंच अदरक छिली और बारीक कटी हुई, 2 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 3 टमाटर की प्यूरी, 1 कप दही, आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, पानी, तली हुई इडली, 2 बड़े चम्मच ताजा हरा धनिया, नमक 

  • सूखे मसाले के लिए सामग्री: 1 चम्मच  लाल मिर्च पाउडर,1 चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

इडली कोफ्ता करी बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले तैयार इडली बैटर को एक बतर्न में डालें उसके बाद उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, ताजा हरा धनिया और अदरक डालकर अच्छी तरह मिला लें। 

  • अब इडली मोल्ड में तेल लगाएं और फिर उसमें बैटर को डालें और इसे पकाएं। जब इडली पक जाए तो उसके बाद मोल्ड से निकाल लें और मनचाहे शेप में काट लें। उसके बाद इडली के टुकड़ों को तेल में डालें और सुनहरा भूरा होने तक तलें।

  • अब एक कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें तली हुई इडली डालें और मिलाएं ताकि मसाला इडली पर अच्छी तरह लग जाए। 

  • अब, एक कड़ाही में तेल डालें, गर्म होने पर लाल मिर्च, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची और प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं। उसके बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च और धनिया पाउडर डालें और 2 मिनट तक पकाएं।

  • उसके बाद टमाटर की प्यूरी, दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं। उसके बाद इसमें इडली, पानी और स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ी देर पकने दें। जब ये हल्का गाढ़ा हो जाए तब सर्व करने के लिए निकालें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल