1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. व्रत में कुछ टेस्टी खाने का है मन तो बना लें शकरकंदी की क्रिस्पी कटलेट, नोट करें विधि

व्रत में कुछ टेस्टी खाने का है मन तो बना लें शकरकंदी की क्रिस्पी कटलेट, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 09, 2026 01:26 pm IST,  Updated : Aug 09, 2026 01:26 pm IST

व्रत में अगर कुछ स्वादिष्ट और क्रिस्पी खाने का मन हो तो शकरकंदी के कटलेट एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें कम तेल में सेंककर हरी चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है। चलिए नोट कर लें रेसिपी

व्रत में शकरकंदी की क्रिस्पी कटलेट- India TV Hindi
व्रत में शकरकंदी की क्रिस्पी कटलेट Image Source : YOUTUBE - @T'STOVE - COOKING & BAKING

व्रत के दौरान अगर कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का मन है, तो शकरकंदी की क्रिस्पी कटलेट जरूर ट्राई करें। ये कटलेट बनाने में आसान होने के साथ स्वाद में भी लाजवाब लगते हैं। उबली शकरकंदी में व्रत में खाए जाने वाले मसाले और सामग्री मिलाकर इन्हें तैयार किया जाता है। हल्का कुरकुरा होने तक सेंकें और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें। चलिए नोट कर लें रेसिपी 

शकरकंदी की टिक्की बनाने के लिए सामग्री

  • शकरकंद 1, भुनी हुई मूंगफली आधा कप, कुट्टू का आटा आधा कप, हरी मिर्च 4, अदरक 3 इंच, हरा धनिया आधा कप, स्वादानुसार सेंधा नमक, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, तलने के लिए तेल

  • हरी चटनी के लिए सामग्री: हरा धनिया आधा कप, हरी मिर्च 4, भुनी हुई मूंगफली 2 बड़ा चम्मच, दही 2 बड़ा चम्मच, नमक

शकरकंदी की टिक्की बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: शकरकंदी की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और कुकर में शकरकंद को डालकर उबाल लें। जब यह उबल जाए तो गैस बंद कर दें। और शकरकंदी को पानी से बाहर निकालें

  • दूसरा स्टेप: अब मूंगफली को रोस्ट करें और दरदरा पीस लें। अब एक थाली में शकरकंदी को छीलकर अच्छी तरह से स्मैश करें। और उसमें दरदरा पीसा  मूंगफली और कुट्टू का आटा, बारीक कटी हरी मिर्च 4, कददूसक किया हुआ अदरक, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार सेंधा नमक, जीरा पाउडर डाकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे तब तक मलें जब तक वह डो न बन जाए। आप इसमें एकदम ज़रा पानी का इस्तेमाल करें ताकि टिक्की अच्छे से बन जाए। 

  • तीसरा स्टेप: अब सभी मिश्रण का अच्छी तरह से टिक्की बना लें और गैस ऑन कर उसपर एक पैन रखें और तेल से अच्छी तरह से ग्रीस करें और टिक्की को रखें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक भूनें। इसे मीडियम से स्लो आंच पर फ्राई करें। जब टिक्की अंदर से पक जाए और बाहर से क्रिस्पी हो जाए तब गैस बंद कर दें। 

  • चौथा स्टेप: अब, धनिया की चटनी बना लें आधा कप हरा धनिया, हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली, दही और नमक लें और मिक्सर जार में डालकर एकदम बारीक पीस लें। अब धनिया की चटनी के साथ क्रिस्पी टिक्की का लुत्फ़ उठाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल