1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सावन के व्रत में बनाएं समा के चावल और आलू से टेस्टी चीला, मिनटों में होगी तैयार रेसिपी

सावन के व्रत में बनाएं समा के चावल और आलू से टेस्टी चीला, मिनटों में होगी तैयार रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 02, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Aug 02, 2026 06:21 pm IST

अगर सावन के व्रत में कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो समा के चावल का चीला एक बेहतरीन विकल्प है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करती है।

सामा के चावल का चीला रेसिपी, - India TV Hindi
सामा के चावल का चीला रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @KAVITASKITCHEN

सावन के व्रत में अगर आप एक जैसा फलाहार खाकार बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। समा के चावल और आलू से बनने वाला यह टेस्टी चीला स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है। यह रेसिपी कम समय में बन भी जाती है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम यह टेस्टी चीला

समा के चावल का चीला बनाने के लिए सामग्री

समा चावल -1 कप, भुनी हुई मूंगफली आधा कप, दही 1 कप, भुना हुआ जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच, धनिया पत्ती आधा कप, हरी मिर्च 2 बड़े चम्मच, अदरक 2 बड़े चम्मच, स्वादानुसार सेंधा नमक, मूंगफली का तेल या घी

समा के चावल का चीला कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: समा के चावल का चीला बनाने के लिए, सबसे पहले एक कप समा के चावल को अच्छी तरह से धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। आधे घंटे के बाद चावल और आधा कप दही डालकर मिक्सर जार में डालकर पीस लें और एकदम स्मूथ बैटर बना लें। अब एक बैटर को एक बड़े बाउल में निकालें। 

  • दूसरा स्टेप: अब मूंगफली को भूनकर उसे अच्छी तरह से खुन लें। उसके बाद, चावल के बैटर में खुनी हुई मूंगफली, कद्दूकस किया हुआ आलू, अदरक, सेंधा नमक, हरी धनिया , जीरा पाउडर  और बारीक कटी हरी मिर्च को डालकर अच्छे से मिलाएं। आपका बैटर तैयार है। इसे दस मिनट तक सेट होने के लिए रख दें। 

  • तीसरा स्टेप: दस मिनट के बाद गैस ऑन करें और उसपर डोसा पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तो उसे तेल से ग्रीस करें उसपर बैटर को डालकर अच्छी तरह से फैलाएं। इस दौरान गैस की आंच स्लो रखें और दोनों साइड से अच्छी तरह से पका लें। आपका गर्म गर्म चीला बनकर तैयार है।

  • चौथा स्टेप: अब चीला के लिए चटनी बना लें। चटनी के लिए मिक्सर जार में हरी धनिया के साथ एक मिर्च, एक चम्मच मूंगफली, सेंधा नमक और एक चम्मच दही डालें और बारीक पीस लें। आपकी चटनी बनकर तैयार है। गर्म गर्म चीला के साथ चटपटी चटनी सर्वं करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल