1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. व्रत में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का है मन, तो झटपट बना लें फलाहारी चाट, नोट करें आसान रेसिपी

व्रत में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का है मन, तो झटपट बना लें फलाहारी चाट, नोट करें आसान रेसिपी

अगर आपने भी नवरात्रि का व्रत रखा है और कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो फलाहारी चाट एक बेहतरीन विकल्प है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी

फलाहारी चाट बनाने की रेसिपी,- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @COOKWITHTUSHI फलाहारी चाट बनाने की रेसिपी

अगर आपको नवरात्री के व्रत में चटपटा और टेस्टी खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप फलाहारी लच्छेदार आलू चाट की रेसिपी बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। इस चाट को बनाने के लिए आलू, राजगिरा का आटा, दही और हरी धनिया की चटनी का इस्तेमाल किया जाता है जिसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाए लच्छेदार आलू चाट?

फलाहारी चाट के लिए सामग्री

  • कच्चे आलू 4, राजगिरा आटा 4 बड़े चम्मच, सेंधा नमक आधा चम्मच

  • हरी चटनी के लिए सामग्री:हरी मिर्च 3, अदरक 2 इंच, धनिया पत्ती आधा कप, सेंधा नमक, दही 2 बड़े चम्मच

  • गार्निशिंग के लिए सामग्री: दही, हरी चटनी, सेंधा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अनार, धनिए के पत्ते, फराली चिवड़ा

फलाहारी चाट बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: फलाहारी चाट बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आलू को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद उसे पानी में अच्छी तरह से धोएं ताकि स्टार्च निकल जाए और चाट कुरकुरी बने।

  • दूसरा स्टेप: अब, कद्दूकस किए हुए आलू में सेंधा नमक और राजगिरा आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें और आटे के फॉर्म में गूंथ लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें ताकि टिक्की बांधने लायक बना लें।

  • तीसरा स्टेप: अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें। एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। इन्हें अंदर तक अच्छी तरह पकाएं।

  • चौथा स्टेप: अब, मिक्सर जार में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक और दही डालें। थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को पीस लें। आपकी चटपटी हरी चटनी तैयार है।

  • पांचवां स्टेप: अब एक प्लेट में तैयार आलू की टिक्कियां रखें। इनके ऊपर फेंटा हुआ दही और हरी चटनी डालें। उसके बाद सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और चाहें तो थोड़ा लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।

  • छटवां स्टेप: आखिर में अनार के दाने, हरा धनिया डालकर सजाएं। आपकी चटपटी फलाहारी चाट तैयार है। इसे तुरंत परोसें और व्रत में इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें।

Latest Lifestyle News