1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात में मिठाई खाने का कर रहा है मन? बस 2 चीजों से मिनटों में बनाएं दानेदार कलाकंद, नोट करें रेसिपी

रात में मिठाई खाने का कर रहा है मन? बस 2 चीजों से मिनटों में बनाएं दानेदार कलाकंद, नोट करें रेसिपी

रात में अगर मिठाई खाने का मन करे तो सिर्फ 2 चीजों की मदद से घर पर कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और दानेदार कलाकंद तैयार किया जा सकता है। जानिए आसान रेसिपी

दानेदार कलाकंद रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - N'OVEN CAKE & COOKIES दानेदार कलाकंद रेसिपी

अगर रात में आपको अचानक कुछ मीठा खाने का मन हो जाए तो ऑन लाइन ऑर्डर करने या बाजार जाने की ज़रूरत नहीं है। आप घर पर ही झटपट इंस्टेंट दानेदार कलाकंद की मिठाई रेसिपी बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत होगी और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगा। इसका स्वाद और दानेदार टेक्सचर आपको जरूर पसंद आएगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

कलाकंद बनाने के लिए सामग्री

400 ग्राम पनीर, 400 ग्राम मीठा कंडेंस्ड मिल्क (आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, मिक्स ड्रायफ्रूट्स, सूखे गुलाब की पंखुड़ियाँ - ऑप्शनल)

कैसे बनाएं कलाकंद?

  • पहला स्टेप: कलाकंद बनाने के लिए पनीर को अच्छी तरह से मैश करें। इस बात का ध्याना रखें कि पनीर को ग्रेट नहीं करना है वरना स्वाद दानेदार नहीं मिलेगा। जब पनीर मैश हो जाए तब गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। कड़ाही मे घी डालें और दो मिनट तक पनीर को अच्छी तरह से भून लें। अगर आप मलाई पनीर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इसमें आधा कप दूध डालें ताकि पनीर नरम हो जाए। 

  • दूसरा स्टेप: जब पनीर भून जाए तब उसमें 00 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब आप सीए गैस पर चार से पांच मिनट तक कूक करें। क्योंकि कंडेंस्ड मिल्क की वजह से यह पतला होता जाएगा। जब बबल्स आने लगे और मिश्रण थिक हो जाए यानी पनीर में दूध अच्छी तरह से अब्सॉर्ब हो जाए तब गैस बंद कर दें औअर इलायची पाउडर मिलाएं। 

  • तीसरा स्टेप: अब इस मिश्रण को एक ग्रीस किए हुए कंटेनर में डालें। कंटेनर में डालने से पहले उसमें बटर पेपर लगाएं और फिर उसमें मिश्रण को डालें और अच्छी तरह से सेट करें। ऊपर से मिक्स ड्रायफ्रूट्स, सूखे गुलाब की पंखुड़ियाँ डालें। आधे घंटे तक इस मिठाई को सेट होने के लिए रख दें। आधे घंटे बाद कंटेनर में से निकलकर अपनी मन पसंद शेप में काटें और कलाकंद का लुत्फ उठाएं। आपको भी मिल्क केक खाना है पसंद तो आप इस मिठाई रेसिपी को भी घर पर झटपट बना सकते हैं

 

Latest Lifestyle News