1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्रिस्पी बैंगन फ्राई की रेसिपी, गर्मागरम चावल में घी डालकर इसे इंजॉय करें, खाने से मन नहीं भरेगा

क्रिस्पी बैंगन फ्राई की रेसिपी, गर्मागरम चावल में घी डालकर इसे इंजॉय करें, खाने से मन नहीं भरेगा

बैंगन खाना पसंद है तो एक बार इस तरह से क्रिस्पी बैंगन फ्राई बनाकर जरूर खाएं। ऐसा स्वाद आएगा कि बार-बार यही सब्जी बनाकर खाएंगे। बैंगन फ्राई बनाना भी बेहद आसान है। नोट कर लें रेसिपी।

क्रिस्पी बैंगन फ्राई- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV क्रिस्पी बैंगन फ्राई

सब्जियों में बैंगन खाना पसंद है तो वही आलू बैंगन और बैंगन का भर्ता खाने की बजाय एक बार ये क्रिस्पी बैंगन फ्राई जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद एकदम अलग ही आएगा। इस बैंगन को दाल के साथ या चावल के साथ सर्व करें। बंगाल में इसे चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। खास बात ये है कि इस बैंगन फ्राई को बनाने के लिए ज्यादा तेल और मसाले की भी जरूरत नहीं होगी। आप इसे सिर्फ लहसुन अदरक और कुछ सूखे मसालों के साथ बनाकर खा सकते हैं। ये रेसिपी इतनी जल्दी बनती है कि मेहमान आने पर आप इस झटपट तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्रिस्पी बैंगन फ्राई की आसान रेसिपी क्या है? 

क्रिस्पी बैंगन फ्राई रेसिपी

पहला स्टेप- आपको मीडियम साइज का बड़ा बैंगन लेना है। अब बैंगन को डंठल की ओर से नीचे तक बड़े बड़े स्लाइस में काट लें। एक बैंगन से तीन स्लाइस ही करें। अब बैंगन में चाकू की मदद से या किसी फोक से थोड़े कट लगा दें। जिससे बैंगन फ्राई करते वक्त मसाला अंदर तक चला जाए। कटे हुए बैंगन को पानी में डालकर छोड़ दें जिससे ये काला न पड़े। 

दूसरा स्टेप- एक मिक्सी में सबसे पहले 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच सौंफ, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, तीखी वाली लाल मिर्च का पाउडर, धनिया पाउडर और आमचूर पाउडर डालें। अब इसमें नमक, 7-8 लहसुन की कली, अदरक, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालकर इसे ग्राइंड कर लें। इसे बारीक पेस्ट जैसा बनाना है।

तीसरा स्टेप- अब तैयार किए मसाले को बैंगन के दोनों तरफ अच्छी तरह से लपेट लें। एक नॉन स्टिक पैन या कड़ाही में डालें सरसों के तेल और इसमें बैंगन को रख दें। बैंगन को अच्छी तरह से दोनों साइड से सेंक लें। जब बैंगन हल्का क्रिस्पी सा हो जाए तो इसे निकाल लें। 

तैयार है एकदम क्रिस्पी बैंगन फ्राई, इसे आप गर्म चावल में घी डालकर खाएं। दाल के साथ भी इस बैंगन को सर्व कर सकते हैं। एक बार इस तरह बैंगन बनाएंगे तो बनाना जितना आसान है उससे कहीं ज्यादा इसका स्वाद अच्छा है। 

 

Latest Lifestyle News