1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएंगे बैंगन भर्ता तो भर जाएगा पेट लेकिन नहीं भरेगा मन, जानें सोंधी खुशबू वाली यह रेसिपी मिनटों में कैसे करें तैयार?

ऐसे बनाएंगे बैंगन भर्ता तो भर जाएगा पेट लेकिन नहीं भरेगा मन, जानें सोंधी खुशबू वाली यह रेसिपी मिनटों में कैसे करें तैयार?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 18, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 04:10 pm IST

अगर बैंगन की सब्जी देखकर आपका भी मुंह बन जाता है तो अब से ऐसा नहीं होगा। आज हम आपके लिए लाए हैं बैंगन की एक लाजवाब रेसिपी। चलिए जानते इसे कैसे बनाएं?

बैंगन भरता रेसिपी - India TV Hindi
बैंगन भरता रेसिपी Image Source : FREEPIK

बैंगन की सब्जी का स्वाद कुछ लोगों को पसंद आता है तो कुछ लोगों को बिल्कुल भी नहीं भाता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें बैंगन की सब्जी बिल्कुल भी नहीं पसंद तो आज हम आपके लिए बैंगन भर्ता की एक लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आपने के बार इस स्टाइल में बैंगन भर्ता बना लिया तो सिर्फ स्वाद के नहीं इसकी खुशबू के भी दीवाने हो जाएंगे। दरअसल, अगर बैंगन भर्ता सही तरीके से बनाई जाए तो उसका स्वाद और सुगंध ऐसा होता है कि उसे खाने से पेट तो भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता है। यहाँ कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं जिनसे आप मिनटों में परफेक्ट बैंगन भर्ता बना सकते हैं।

कैसे बनाएं बैंगन भर्ता?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक बड़े साइज़ का बैंगन लें। बैंगन को धोएं और फिर पोंछ लें और उस पर थोड़ा तेल लगा लें। चाकू से बैंगन में कुछ गहरे कट लगाएं और इन कट्स में 2-3 लहसुन की कली और एक हरी मिर्च अंदर डाल दें। इससे बैंगन के अंदर तक स्वाद पहुंचेगा। अब बैंगन को धीमी आंच पर भूनें। इसे हर तरफ से पलट-पलटकर भूनें। जब बैंगन भुन जाए तो इसे गैस पर से उतार दें और ठंडा होने पर छिलका उतार लें और अच्छी तरह से मसल लें। 

  • दुसरा स्टेप: एक पैन में थोड़ा सरसों का तेल गरम करें। इसमें जीरा से तड़का दें और फिर बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद, टमाटर डालें और गलने तक भूनें। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इस मसाले में मसले हुए बैंगन को डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और फिर स्वाद अनुसार नमक डालें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, एक छोटा सा कोयला गैस पर गर्म करें। उसके बाद बैंगन भर्ता की कड़ाही के बीच में एक छोटी कटोरी रखें। गरम कोयले को उस कटोरी में रखें और उस पर एक चम्मच घी डालें। जैसे ही धुआं निकले, तुरंत कड़ाही को प्लेट से ढक दें। इसे 2-3 मिनट तक ढका रहने दें ताकि धुंए की खुशबू पूरे भर्ते में बस जाए। अब ढक्कन हटाएँ और कोयले वाली कटोरी को बाहर निकाल दें। ऊपर से हरी धनिया से गार्निश करें। गरमागरम सर्व करें और इसका आनंद लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल