1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्रिस्पी गोभी फ्राई, एक बार बनाकर खाएं ये वायरल रेसिपी, पकौड़े से भी ज्यादा टेस्टी लगेगी

क्रिस्पी गोभी फ्राई, एक बार बनाकर खाएं ये वायरल रेसिपी, पकौड़े से भी ज्यादा टेस्टी लगेगी

सर्दियां आते ही गोभी, गाजर, मूली का सीजन आ जाता है। ऐसे में आप गोभी से क्रिस्पी गोभी फ्राई तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपी खाने में मजेदार लगती है। इसे बनाना भी आसान है। आइये जानते हैं होटल जैसी क्रिस्पी गोभी फ्राई कैसे बनाएं?

क्रिस्पी गोभी फ्राई - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV क्रिस्पी गोभी फ्राई

ठंड में गोभी का सीजन बोता है। बाजार में गोभी आते ही लोग आलू गोभी की सब्जी, गोभी के पराठे, गोभी मंचूरियन और गोभी के पकौड़े बनाकर खाते हैं। अगर आपको गोभी का स्वाद पसंद है तो एक बार होटल जैसी ये क्रिस्पी गोभी फ्राई बनाकर खाएं। चाय के साथ गोभी फ्राई पकोड़े से ज्यादा टेस्टी लगती है। इसे बनाना भी आसान है। बच्चों को भी गोभी फ्राई का स्वाद पसंद आता है। घर में मेहमान आएं तो उन्हें गर्मागरम गोभी फ्राई सर्व कर सकते हैं। ये इतनी क्रंची बनती है कि इससे गोभी मंचूरियन भी आसानी से बना सकते हैं। आइये जानते हैं घर में गोभी फ्राई बनाने की आसान रेसिपी, जिससे झटपट ये स्नैक तैयार किया जा  सकता है।

गोभी फ्राई रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले गोभी के फूलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें 1 चम्मच नमक और पानी डालकर इसे अच्छी तरह धो लें, जिससे गोभी की सारी गंदगी निकल जाए। अब एक बाउल में 2 अंडे की जर्दी और 2 चम्मच क्रिस्पी फ्राई पाउडर डालकर चम्मच से घोल लें।

दूसरा स्टेप- आपको इससे दही जैसा गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार करना है। इस पेस्ट को कटी हुई गोभी पर डालें और हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें। जिससे गोभी पर अच्छी कोटिंग तैयार हो जाए। एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें एक एक गोभी का फूल लेकर डालें। 

तीसरा स्टेप- गोभी को क्रिस्पी होने तक फ्राई करें और निकाल लें। सारी गोभी इसी तरह फ्राई करनी है। अब इसके ऊपर पैरी-पैरी मसाला या कोई भी दूसरा मसाला डालकर इसे सर्व करें। बच्चों को सिर्फ नमक और चाट मसाला डालकर भी ये गोभी खिला सकते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है। 

चौथा स्टेप- घर आए मेहमानों को आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर आपको इस रेसिपी को बनाने के लिए क्रिस्पी पाउडर न मिले तो कार्नफ्लार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह फ्राई की गई गोभी से आप गोभी मंचूरियन भी बना सकते हैं। एक बार इसे बनाएं, यकीन मानिए ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी।

 

Latest Lifestyle News