1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बाहर से क्रिस्पी, अंदर से फ्लेवरफुल, सादे डोसे को दें अलविदा और ट्राई करें यह क्रंची प्याज डोसा

बाहर से क्रिस्पी, अंदर से फ्लेवरफुल, सादे डोसे को दें अलविदा और ट्राई करें यह क्रंची प्याज डोसा

क्या आप भी प्लेन डोसा खा खा कर बोर हो चुके हैं और ब्रेकफास्ट के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन देख रहे हैं तो क्रिस्पी प्याज का डोसा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां से नोट करें रेसिपी।

बाहर से क्रिस्पी, अंदर से फ्लेवरफुल, सादे डोसे को दें अलविदा और ट्राई करें यह क्रंची प्याज डोसा- India TV Hindi
Image Source : WOW EMI RUCHULU/YOUTUBE बाहर से क्रिस्पी, अंदर से फ्लेवरफुल, सादे डोसे को दें अलविदा और ट्राई करें यह क्रंची प्याज डोसा

सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए। ये हर घर की टेंशन होती है। सुबह ब्रेकफास्ट की टेबल पर जब वही बोरियत वाला खाना मिलता है तो खाने का मन नहीं करता। लेकिन जब सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी हो तो घर के सदस्यों की भूख बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी ब्रेकफास्ट के लिए कुछ हेल्दी एंड टेस्टी ऑप्शन देख रहे हैं तो प्याज का डोसा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अगर आप भी हर बार वही प्लेन डोसा खाकर थक चुके हैं, तो अब वक्त है रसोई में थोड़ा ट्विस्ट लाने का। क्रिस्पी, क्रंची और स्वाद से भरपूर प्याज़ डोसा एक ऐसा स्ट्रीट-स्टाइल नाश्ता है, जो आपके रोज़ाना के नाश्ते का नज़रिया बदल देगा। इसकी असली खासियत इसका अनोखा टेक्सचर है बाहर से एकदम गोल्डन और क्रिस्पी, और अंदर से भुने हुए प्याज़ और मसालों का फ्लेवरफुल तड़का। यहां इसकी रेसिपी दी गई है। 

सामग्री

  • डोसा बैटर (खमीर उठा हुआ)
  • बारीक कटा प्याज - 1 कप
  • बारीक कटी हरी मिर्च - 2
  • कद्दूकस किया अदरक - 1 चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया - आधा कप
  • जीरा - 1 चम्मच
  • बटर या तेल - सेकने के लिए
  • चुटकीभर नमक और लाल मिर्च पाउडर

बनाने का तरीका

स्टफिंग तैयार करें: एक कटोरी में बारीक कटा प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा और चुटकीभर नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

तवा गरम करें: नॉन-स्टिक या लोहे के तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। उस पर थोड़ा पानी छिड़ककर सूती कपड़े से पोंछ लें।

डोसा फैलाएं: तवे के बीच में डोसे का बैटर डालें और कटोरी या करछुल की मदद से गोल-गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं।

क्रिस्पी तड़का दें: डोसे के ऊपर तैयार किया हुआ प्याज़ का मिश्रण फैलाकर हल्के हाथों से दबाएं ताकि वह डोसे पर चिपक जाए।

गोल्डन सेकें: अब किनारों और बीच में थोड़ा बटर या तेल डालें। जब डोसा नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी होने लगे, तो इसे मोड़ लें। फिर इसे सर्व करें।

Latest Lifestyle News