1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन और आटे से बनाएं वेज रोल टिक्की, चाय के साथ गर्मागरम खाएं, आसान है रेसिपी

बेसन और आटे से बनाएं वेज रोल टिक्की, चाय के साथ गर्मागरम खाएं, आसान है रेसिपी

कुछ हेल्दी और गर्मागरम खाना है तो आप बेसन और आटे से बने क्रिस्पी वेज रोल बनाकर खा सकते हैं। बारिश के मौसम में ये वेज रोल चाय से साथ खाने में मजेदार लगते हैं। इन्हें बनाना भी आसान है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

वेज रोल टिक्की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वेज रोल टिक्की रेसिपी

बारिश के दिनों में ज्यादा तला भुना खाने के लिए मना किया जाता है, लेकिन इस मौसम में सबसे ज्यादा फ्राई, चटपटा और गर्मागरम खाने का मन करता है। अगर आपका भी कुछ मजेदार खाने का मन है लेकिन ज्यादा ऑयली खाना नहीं चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको मजेदार बेसन और आटे से तैयार क्रिस्पी वेज रोल की टिक्की बनाना बता रहे हैं। सुबह के नाश्ते में कुछ झटपट खाना हो तो स्वादिष्ट और हेल्दी हो तो इसके लिए वेज टिक्की रोल अच्छा ऑप्शन है। सबसे खास बात ये है कि इस रेसिपी को आप 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट नोट कर लीजिए वेज रोल टिक्की की रेसिपी।

बेसन और आटे से वेज रोल टिक्की बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- आपको इसके लिए दही चाहिए और दही को व्हिस्कर से अच्छी तरह से फेंट लें। अब दही में सूजी, बेसन, चावल का आटा, गेहूं का आटा मिला दें। सारी चीजों को मिक्स कर लें। आपको डोसा-चीला से थोड़ा गाढ़ा बैटर बनाना है। अगर जरूरत लगे तो इसमें थोड़ा पानी मिला लें। तैयार बैटर को फेंट लें और इसे 10 से 12 मिनट के लिए सेट होने के लिए ढक कर रख दें।

दूसरा स्टेप- समय पूरा होने के बाद आप इसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा, चिली फ्लेक्स और चाट मसाला डाल दें। अब अपनी पसंद के हिसाब से इसमें सब्जियां डाल दें। हम बारीक कटी पत्ता गोभी, प्याज, गाजर, हरा धनिया और हरी मिर्च का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप अपनी पसंदीदा सब्जियां मिला सकते हैं। 

तीसरा स्टेप- अब नमक और बेकिंग सोडा मिला दें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बैटर वॉटरी नहीं होना चाहिए। आपको एक गाढ़ा बैटर बनाकर तैयार करना है। अब एक पैन लें और उसमें ऑयल लगाएं। अब बैटर को टिक्की की शेप में फैलाएं और शैलो फ्राई कर लें। आप इसे अपनी पसंद की शेप में तैयार कर लें।

चौथा स्टेप- मीडियम फ्लेम पर दोनों साइड से उलट-पलट करके शैलो फ्राई कर लें। तैयार हैं एकदम क्रिस्पी वेज टिक्की, इसे आप गर्मागरम अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खाएं। आपको ऑयली नहीं खाना तो इन्हें स्टीम करके बना लें और फिर इन्हें ऐसे ही चटनी से या हल्का फ्राई करके खा लें।

 

Latest Lifestyle News