1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खीरा मखाने का रायता बनाकर खाएं, फाइबर की नहीं होगी कमी, आसान है रेसिपी

खीरा मखाने का रायता बनाकर खाएं, फाइबर की नहीं होगी कमी, आसान है रेसिपी

अगर आपको तरह-तरह के रायते खाने का शौक है तो खीरा और मखाने का रायता बनाकर खा सकते हैं। ये रायता पेट को ठंडक देता है और शरीर में फाइबर की कमी नहीं होने देता। फटाफट नोट कर लें खीरा मखाना रायता रेसिपी।

खीरा मखाना रायता रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV खीरा मखाना रायता रेसिपी

खाने में अगर रायता शामिल कर दिया जाए तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि पेट और पाचन के लिए भी बेहतरीन माना जाता है। रायता में दही और जिन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है वो पेट और पाचन में मदद करते हैं। वैसे तो लोग अलग-अलग कई तरह के रायते बनाकर खाते हैं। लेकिन खीरा और मखाने का रायता खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। ये रायता पेट को ठंडक देता है। आप घर आए मेहमानों को थोड़ा स्पेशल खिलाना चाहते हैं तो खीरा मखाना रायता बनाकर खिला सकते हैं। फटाफट नोट कर लें खीरा और मखाने का रायता बनाने की रेसिपी।

खीरा मखाना रायता रेसिपी

सामग्री

  • दही- 1 से 2 कप 
  • मखाना- 1 कप
  • खीरा- 1 मीडियम साइज
  • मसाले- भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर
  • अन्य चीजें- थोड़ा सा घी (मखाने भूनने के लिए), बारीक कटा हरा धनिया और आधा चम्मच चीनी के दाने

पहला स्टेप- सबसे पहले मखाने को पैन में थोड़ा घी डालकर अच्छी तरह से भून लें। घी में भुने मखाने रायते में एकदम क्रंची स्वाद लेकर आते हैं। आप चाहें को इन्हें बिना घी के भी भून सकते हैं। मखाने को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें और ठंडा होने के लिए रख दें।

दूसरा स्टेप- अब रायता बनाने के लिए गाढ़ा और ताजा दही लें और दही को अच्छी तरह से फेंटे लें। दही को चम्मच या विस्कर की मदद से फेंट लें और एकदम स्मूद चिकना कर लें।

तीसरा स्टेप- अब खारी को छीलकर कद्दूकस कर लें और फेंटे हुए दही में मिक्स कर दें। अब रायते में सारे मसाले जैसे भुना जीरा को हल्का हाथ से मसलकर मिला दें। काला नमक, सफेद नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल दें। 

चौथा स्टेप- अब इसमें थोड़े चीनी दे दाने और हरा धनिया डाल दें। आप चाहें तो धनिया सर्व करते वक्त भी डाल सकते हैं। अब रायते को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब रायता सर्व करें तो इसमें भुने हुए मखाने ऊपर से डालकर हल्का मिला दें।

आप चाहें तो रायते में तड़का भी लगा सकते हैं। रायता में तड़का लगाना है तो 1 चम्मच घी लें और उसमें थोड़ा जीरा, हींग और लाल मिर्च डालकर चटकाएं और रायते में डाल दें। धनिया पत्ती डालकर खीरे का मजेदार रायता सर्व करें।

 

Latest Lifestyle News