1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कन्या पूजन पर फूली फूली और सॉफ्ट बनेगी पूड़ियां, बस आज़मा लें ये टिप्स, मांग मांग कर खाएंगी कन्याएं

कन्या पूजन पर फूली फूली और सॉफ्ट बनेगी पूड़ियां, बस आज़मा लें ये टिप्स, मांग मांग कर खाएंगी कन्याएं

कन्या पूजन के दिन कन्याओं को खिलने के लिए अगर आप भी फूली फूली और सॉफ्ट पूड़ियां बनाना चाहती हैं तो इन कुछ बेहतरीन टिप्स को फॉलो कर लें

कन्या पूजन के लिए पूड़ी बनाने के टिप्स- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कन्या पूजन के लिए पूड़ी बनाने के टिप्स

नवरात्रि में कन्या पूजन के दिन हलवा, चना और पूड़ी का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी कन्याओं के लिए प्रसाद तैयार कर रही हैं, तो पूड़ियां ऐसी बनाएं जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फूली-फूली और सॉफ्ट भी हों। कई बार पूड़ियां बेलते या तलते समय सख्त हो जाती हैं या अच्छी तरह फूलती नहीं हैं। लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप बिल्कुल हलवाई जैसी फूली-फूली पूड़ियां बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि कन्या पूजन के लिए सॉफ्ट और फूली हुई पूड़ियां बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

फूली-फूली पुड़िया बनाने  के लिए आज़माए ये टिप्स

  • गुनगुने पानी से गूंथे आटा: पूड़ी का आटा गूंथने के लिए बहुत ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। पानी को धीरे-धीरे डालते हुए आटा गूंथें और ध्यान रखें कि आटा अच्छी तरह मिक्स हो जाए। इससे आटा नरम रखने में मदद मिल सकती है।

  • नरम आटा गूंथें: पूड़ियां सॉफ्ट बनाने के लिए इस बता का ध्यान रखें कि आटा न तो बहुत कड़ा रखें और न ही बहुत ज्यादा ढीला। पूड़ियां मुलायम बने इसलिए उसे गूंथते समय उसमें 1 से 2 छोटी चम्मच घी डालें। घी डालने से पूड़ियां अंदर से मुलायम और सॉफ्ट बनती हैं।

  • 20 मिनट के लिए करें सेट: आटा गूंथने के तुरंत बाद पूड़ियां बनाने की बजाय इसे करीब पंद्रह से बीस मिनट के लिए ढककर रख दें। इस दौरान आटा सेट हो जाता है पूड़ियों को  बेलना भी आसान हो जाता है। तय समय के बाद एक बार फिर आटे को हल्के हाथों से गूंथ लें। इससे आटा मुलायम होगा और पूड़ियां सॉफ्ट बनेंगी 

  • बेलते समय इस बात का रखें ध्यान: इसके बाद इसकी लोइयां बनाकर पूड़ियां बेलें। पूड़ी बेलते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे न तो बहुत ज्यादा पतला बेलना है और न ही बहुत मोटा। मीडियम मोटाई रखने पर यह आसानी से फूलती है।

  • तेल के तापमान का रखें ध्यान: पूड़ियों को तलने के लिए तेल अच्छी तरह गर्म होना चाहिए क्योंकि ठंडे तेल में डालने पर पूरी फूलेगी नहीं और तेल पी लेगी इसलिए गैस की आंच को तेज रखें।इसके अलावा आप कन्या पूजन के दिन टेस्टी हलवा भी बना सकते हैं, नोट कर लें पूरी रेसिपी

Latest Lifestyle News