1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने लौकी का कोफ्ता खाया है? ऐसे बनाएंगे तो मांग मांग कर खाएंगे बच्चे बूढ़े सभी, नोट करें रेसिपी

क्या आपने लौकी का कोफ्ता खाया है? ऐसे बनाएंगे तो मांग मांग कर खाएंगे बच्चे बूढ़े सभी, नोट करें रेसिपी

How to make Lauki Kofta:क्या आपने लौकी का कोफ्ता खाया है? ऐसे बनाएंगे तो मांग मांग कर खाएंगे बच्चे बूढ़े सभी, नोट करें रेसिपी

लौकी का कोफ्ता - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @YUM TADKA PUNJABI COOKING लौकी का कोफ्ता

आपने पालक और पनीर के कोफ्ते तो खूब खाए होंगे लेकिन क्या आपने लौकी के कोफ्ते का स्वाद चखा हैं? इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। अच्छी बात यह है कि जो लोग लौकी देखकर नाक मुंह बनाते हैं वो भी इसे चटकारे लेकर खाएंगे। तो चलिए जानते हैं लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए किन सामग्री का इस्तेमाल होता है साथ ही इसे कैसे बनाएं?

लौकी का कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री

कोफ्ता बनने के लिए सामग्री: एक लौकी, एक प्याज, एक हरी मिर्च, चार बड़े चम्मच बेसन, लहसुन अदरक का पेस्ट एक चम्मच, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच अजवायन, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च, चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच नमक

ग्रेवी के लिए सामग्री: आधा चम्मच जीरा, प्याज का पेस्ट, टमाटर की प्यूरी, नमक गरम मसाला और हल्दी

कैसे बनाएं लौकी का कोफ्ता?

  • पहला स्टेप: लौकी का कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को पानी में धोकर अच्छी तरह से छील लें। अब लौकी को कद्दूकस करें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर उसे अच्छी तरह से निचोड़ लें। 

  • दूसरा स्टेप: जब पानी निकल जाए तब उसमें एक बारीक कटा प्याज, एक मिर्च, बेसन, लहसुन अदरक का पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अजवायन, काली मिर्च और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इस मिश्रण से छोटे छोटे बॉल्स बना लें। 

  • तीसरा स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल डालें और उसमें इन बॉल्स को डालकर अच्छी तरह से तल लें। मीडियम से स्लो आंच पर ही इन बॉल्स को तलें ताकि ये अच्छी तरह से पक जाएं।

  • चौथा स्टेप: अब उसी कड़ाही में आधा चम्मच जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तब उसमें प्याज का पेस्ट डालें। जब प्याज हल्का गोल्डन हो जाए तब उसमें टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह से चलाएं। जब ये मसाले पक जाएं तब इसमें नमक गरम मसाला और हल्दी डालें और पांच मिनट तक पकाएं। 

  • पांचवां स्टेप: जब मसाले अच्छी तरह पक जाएं तब इसमें कोफ्ते डालें और एक गिलास पानी डालें। इसे कुछ देर मीडियम आंच पर पकाएं फिर गैस बंद कर दें। आपका लौकी का कोफ्ता बनाकर तैयार है। 

Latest Lifestyle News