1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अंडा करी बनाने का सही तरीका क्या है? ऐसे बनाने पर हर कोई लपक कर खाएगा, नोट करें विधि

अंडा करी बनाने का सही तरीका क्या है? ऐसे बनाने पर हर कोई लपक कर खाएगा, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 08, 2026 11:08 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 11:08 pm IST

​अगर आप भी रोज के दाल और सब्जी को खाकर बोर हो गए हैं तो डिनर इ झटपट बना लें अंडा करी भी अंडा करी. चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?

अंडा करी रेसिपी- India TV Hindi
अंडा करी रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @DIVYA'S SUPER KITCHEN

अगर आप रोज-रोज की सब्जियों से बोर हो गए हैं और कुछ स्वादिष्ट व प्रोटीन से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो अंडा करी एक बेहतरीन विकल्प है। मसालों की खुशबू और गाढ़ी ग्रेवी में डूबे उबले अंडों का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे चाव से खाता है। खास बात यह है कि सही मसालों और तरीके से बनाई गई अंडा करी का स्वाद किसी रेस्टोरेंट डिश से कम नहीं लगता। आइए जानते हैं अंडा करी बनाने की आसान और स्वादिष्ट विधि।

अंडा करी बनाने के लिए सामग्री

  • 6 उबले हुए अंडे

  • 2 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए)

  • 2 टमाटर (पिसे हुए)

  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

  • 2 हरी मिर्च

  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला

  • नमक स्वादानुसार

  • 2 बड़े चम्मच तेल

  • हरा धनिया सजावट के लिए

अंडा करी बनाने की विधि

  • सबसे पहले उबले हुए अंडों पर हल्के कट लगाकर उन्हें थोड़ा तेल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट पकाएं।

  • अब टमाटर की प्यूरी डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर व नमक मिलाएं। मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे। इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और उसमें भुने हुए अंडे डाल दें।

  • करी को 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि अंडों में मसालों का स्वाद अच्छी तरह समा जाए। आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

  • गर्मागर्म अंडा करी को रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल