खोया से बनने वाली मिठाइयां बेहद स्वादिष्ट लगती हैं लेकिन आजकल मार्केट में हर चीज में मिलावट होने लगी है। खासकर, खोया में तो बहुत ज़्यादा मिलावट होने लगी है। मिलावटी चीजें हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में आप चाहें तो बाहर से खोया (How To Make Instant Khoya At Home) खरीदने की बजाय उसे घर पर ही महज पांच मिनट में तैयार कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री भी नहीं चाहिए। जैसे ही दानेदार खोया तैयार होगा, इसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी और पड़ोसी भी पूछ बैठेंगे कि क्या बन रहा है। इस आसान रेसिपी से आप पेड़े, बर्फी और कई मिठाइयों को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं दानेदार मावा?
इंस्टेंट खोया बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Instant Khoya
1 बड़ा चम्मच देसी घी, आधा कप दूध, 1 कप मिल्क पाउडर
इंस्टेंट खोया बनाने की विधि: Know how to Make Instant Khoya
-
पहला स्टेप: इंस्टेंट खोया बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन या कढ़ाई में 2 चम्मच देसी घी और आधा कप दूध डालें।
-
दूसरा स्टेप: गैस चालू करने से पहले या आंच को एकदम धीमा रखकर, इसमें धीरे-धीरे मिल्क पाउडर डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न बने।
-
तीसरा स्टेप: अब गैस की आंच को मीडियम करें और मिश्रण को लगातार चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक पकाएं।
-
चौथा स्टेप: कुछ ही देर में यह मिश्रण गाढ़ा होकर आटे जैसा बनने लगेगा और किनारों से घी छोड़ने लगेगा। जैसे ही यह पैन छोड़ने लगे, गैस बंद कर दें।
-
पांचवां स्टेप: अब, इसे एक प्लेट में निकाल लें। ठंडा होने पर यह और गाढ़ा और दानेदार हो जाएगा। आपका इंस्टेंट खोया तैयार है।
घर पर खोया बनाने के फायदे
घर पर खोया बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एकदम शुद्ध, ताज़ा खोया मिलता है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती है। बाजार के खोये में स्टार्च, मैदा, की मिलावट होती है जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। आप जो भी मिठाई बनाएंगे वह ताजा और स्वाद से भरपूर बनेगा।