1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मूंग दाल से झटपट बना लें सॉफ्ट और फूली हुई इडली, डायबिटीज के मरीजों भी कर सकते हैं सेवन, जानें कैसे बनाएं?

मूंग दाल से झटपट बना लें सॉफ्ट और फूली हुई इडली, डायबिटीज के मरीजों भी कर सकते हैं सेवन, जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 01, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 06:18 pm IST

how to make moong dal idli recipe: मूंग दाल इडली बहुत पौष्टिक होती है, उतनी ही स्वादिष्ट भी होती है, और डायबिटीज़ व दिल के मरीज़ों के लिए भी बहुत अच्छी होती है।

मूंग दाल इडली- India TV Hindi
मूंग दाल इडली Image Source : YOUTUBE - @MADSCOOKHOUSE

शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला बनाना चाहते हैं तो मूंग दाल की इडली एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह इडली न सिर्फ सॉफ्ट और स्पंजी बनती है, बल्कि प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए लंबे समय तक फर्मेंटेशन की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। मूंग दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अपेक्षाकृत कम होता है, जिसके कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है। आइए जानते हैं घर पर सॉफ्ट और फूली हुई मूंग दाल इडली बनाने की आसान रेसिपी।

मूंग इडली के लिए सामग्री:

1 कप पीली मूंग दाल, आधा कप रवा, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, आधा कप दही, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 गाजर (कद्दूकस की हुई), आधा कप हरी मटर, 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच इनो

नारियल की चटनी के लिए सामग्री: आधा कप सूखा नारियल, आधा कप दही, आधा कप भुना हुआ चना, 2 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, स्वादानुसार नमक, 1 बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच उड़द दाल, आधा छोटा चम्मच चना दाल, 8-10 करी पत्ते, 2 लाल मिर्च

मूंग दाल इडली बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: मूंग दाल इडली बनाने के लिए मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें। अब मूंग दाल को हरी मिर्च और अदरक के साथ पीस लें। पीसने के बाद बैटर में सूजी मिलाएं। सूजी मिलाने से इडली बहुत टेस्टी बनेगी।

  • दूसरा स्टेप: रवा मिलाने के बाद अब बैटर में हल्दी, दही, नमक और आधा कप पानी डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें और इसे 5 मिनट के लिए सीट होने के लिए रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब इडली के साँचों में तेल लगाकर, इडली का बैटर डालें और फिर भाप में 8-10 मिनट तक भाप पकाएँ।

  • चौथा स्टेप: तय समय के बाद इडली को बाहर निकालें और नारिएल की चटनी के साथ परोसें।

नारियल की चटनी बनाने की विधि:

नारियल की चटनी बनाने के लिए सभी सामग्री को आधा कप पानी के साथ मिलाकर पीस लें। तेल गरम करें और उसमें तड़के की सामग्री डालें। जब दालें सुनहरी हो जाएं, तो उन्हें चटनी में मिला दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल