गोलगप्पे यानी की पानी पूरी का असली स्वाद उसके तीखे, खट्टे और मसालेदार पानी में छिपा होता है। अगर पानी का मसाला सही तरीके से तैयार किया जाए तो घर पर भी बाजार जैसी स्वादिष्ट पानी पूरी बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं कि पानी पूरी के मसाले में कौन-कौन सी चीजें डाली जाती हैं और इसे बनाने की आसान विधि क्या है।
पानी पूरी का पानी बनाने के लिए सामग्री
पानी पूरी का मसाला पानी बनाने के लिए पुदीने की पत्तियां, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक, इमली का गूदा, नींबू का रस, ठंडा पानी की ज़रूरत होती है.पानी पूरी के मसाले में क्या-क्या डाला जाता है? चटपटे स्वाद के लिए नोट करें लें बनाने की विधि
मसाला पानी बनाने के लिए कितनी सामग्री चाहिए?
1 कप ताजी पुदीने की पत्तियां, आधा कप हरा धनिया, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 बड़ा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच इमली का गूदा, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 4-5 कप ठंडा पानी
मसाला पानी बनाने की विधि
-
सबसे पहले पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च और अदरक को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। तैयार पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें और उसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, काली मिर्च, इमली का गूदा और नींबू का रस मिला दें।
-
इसके बाद ठंडा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। पानी में थोड़ा सा बूंदी डाल सकते हैं। स्वाद चखें और जरूरत के अनुसार नमक या मसाले एडजस्ट कर लें। पानी को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाए।
चटपटे स्वाद के लिए टिप्स
-
अधिक खट्टापन पसंद हो तो इमली या नींबू की मात्रा बढ़ाएं।
-
तीखा स्वाद चाहिए तो हरी मिर्च या काली मिर्च बढ़ा सकते हैं।
-
परोसने से पहले बर्फ डालें, इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है।