1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने कभी खाया है मैंगो रायता, स्वाद में है लाजवाब, नोट करें रेसिपी

क्या आपने कभी खाया है मैंगो रायता, स्वाद में है लाजवाब, नोट करें रेसिपी

आपने रायता तो कई तरह का खाया होगा लेकिन क्या कभी आपने मैंगो रायता खाया है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाना भी उतना ही आसान है। यहां हम आपके लिए मैंगो रायता की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

 मैंगो रायता- India TV Hindi
Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAJANA/YOUTUBE मैंगो रायता

गर्मियों के मौसम में रायता लोगों के खाने का अहम हिस्सा होता है। ये किसी भी खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। आमतौर पर लोग गर्मियों में बूंदी, खीरा, पाइनएप्पल का रायता खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने आम का रायता ट्राय किया है। आम का रायता खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए आम के रायता की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री 

  • पके हुए आम: 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • ताजा दही: 2 कप (अच्छी तरह फेटा हुआ)
  • भुना हुआ जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • काला नमक: ½ छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: एक चुटकी (कश्मीरी लाल मिर्च)
  • ताजा पुदीना पत्ता: 8-10 (बारीक कटे हुए)
  • बारीक कटा हरा धनिया: 1 चम्मच

बनाने का तरीका

स्टेप 1 
सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में 2 कप दही लें। इसे मथनी की मदद से तब तक फेंटें जब तक यह बिल्कुल स्मूथ और क्रीमी न हो जाए।

स्टेप 2
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में पुदीने की पत्तियां ले और उसमें आधा कटा हुआ आम डालें। इसे ग्राइंडर की मदद से अच्छी तरह पीस लें। 

स्टेप 3
अब फेंटे हुए दही में काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 4
तैयार दही में ये मिक्सर ग्राइंडर में तैयार किए हुए पेस्ट डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। 

स्टेप 5
इसके बाद इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटे हुए आम को डालें। इसके ऊपर थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर सर्व करें। 

आम रायता खाने के फायदे
पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है
दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं। आम में पाए जाने वाले एंजाइम्स भोजन को पचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

त्वचा और आंखों के लिए
आम में मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसके साथ ही, दही और आम के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा पर नैचुरल ग्लो लाने और उसे हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।

Latest Lifestyle News