1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने कभी खाया है अंकुरित मूंग की टिक्की, स्वाद से भरपूर वेट लॉस में भी है कारगर

क्या आपने कभी खाया है अंकुरित मूंग की टिक्की, स्वाद से भरपूर वेट लॉस में भी है कारगर

आपने आलू की टिक्की, साबूदाने की टिक्की तो खूब खाई होगी। लेकिन क्या कभी आपने अंकुरित मूंग की टिक्की खाई है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ वेट लॉस में भी कारगर माना जाता है। ऐसे में यहां से फटाफट नोट कर लें अंकुरित मूंग टिक्की की रेसिपी।

क्या आपने कभी खाया है अंकुरित मूंग की टिक्की- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV क्या आपने कभी खाया है अंकुरित मूंग की टिक्की

जब भी बात वेट लॉस की होती है तो लोगों को लगता है कि उन्हें डाइट पर कंट्रोल करके ही वजन घटाने में मदद मिल सकती है। कई बार चाट और टिक्की देखकर खाने का मन तो करता है लेकिन वजन को ध्यान में रखते हुए लोग अपने मन पर कंट्रोल कर लेते हैं। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ वेट लॉस में भी कारगर है। हम बात कर रहे हैं अंकुरित मूंग की टिक्की की। इसे बनाना भी आसान है और खाने में भी ये लाजवाब लगती है। तो बिना देरी के यहां से अंकुरित मूंग टिक्की की रेसिपी सेव कर लें।

सामग्री

  • अंकुरित मूंग: 2 कप
  • उबले हुए आलू: 2 (मैश किए हुए, बाइंडिंग के लिए)
  • बारीक कटा प्याज: 1 छोटा
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया: ½ कप
  • बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स: 2-3 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
  • चावल का आटा: 1 बड़ा चम्मच (कुरकुरेपन के लिए)
  • मसाले: आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच गरम मसाला।
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: टिक्की सेकने के लिए

बनाने का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले अंकुरित मूंग को अच्छे से धो लें। अब इसे मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि इसका पेस्ट बारीक न हो।

स्टेप 2
अब एक बड़े बर्तन में दरदरा पिसा हुआ मूंग निकालें। इसमें मैश किए हुए उबले आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।

स्टेप 3
अब इस मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। टिक्की को क्रिस्पी बनाने और बांधने के लिए इसमें बेसन और चावल का आटा मिलाएं। सभी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिक्स करके एक डो की तरह तैयार कर लें।

स्टेप 4
हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं ताकि मिश्रण चिपके नहीं। अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल या ओवल शेप की चपटी टिक्कियां बना लें।

स्टेप 5
एक नॉन-स्टिक पैन या तवे पर 1-2 चम्मच तेल गरम करें। तवा गरम होने पर तैयार टिक्कियों को इस पर रखें। इन्हें मध्यम आंच पर तब तक सेकें जब तक कि नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए।

स्टेप 6
अब टिक्कियों पर ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाएं और उन्हें पलट दें। दूसरी तरफ से भी इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह सेक लें। जब ये सिक जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। 

स्टेप 7
जब ये बन जाए तो इसे पुदीने की चटनी, खट्टी-मीठी इमली की चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें। 

वेट लॉस में कैसे है कारगर?
हाई प्रोटीन और फाइबर: अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे असमय लगने वाली भूख कंट्रोल होती है।

बेहतर पाचन: अंकुरण के बाद मूंग को पचाना आसान हो जाता है और इसके पोषक तत्व शरीर में बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होते हैं।

Latest Lifestyle News