1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, ऊंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे मेहमान, सेव करें रेसिपी

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, ऊंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे मेहमान, सेव करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jul 03, 2026 09:15 am IST,  Updated : Jul 03, 2026 09:15 am IST

दाल मखनी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन इसे बनाना कई लोगों को काफी मुश्किल लगता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए दाल मखनी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी- India TV Hindi
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी Image Source : INDIA TV

भारतीय व्यंजनों में दाल मखनी एक ऐसा नाम है, जिसे सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चाहे शादी-ब्याह का मौका हो, दोस्तों के साथ पार्टी हो या वीकेंड का कोई खास डिनर, रेस्टोरेंट के मेन्यू में दाल मखनी का होना लगभग तय होता है। इसका मखमली स्वाद और सोंधी खुशबू हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। दाल मखनी का असली स्वाद इसकी धीमी आंच पर होने वाली स्लो कुकिंग में छिपा है। इसे मुख्य रूप से साबुत उड़द की दाल और राजमा के साथ तैयार किया जाता है। लेकिन घर पर बनाना इसे काफी मुश्किल लगता है। ऐसे में यहां हम दाल मखनी की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। 

सामग्री

  • साबुत उड़द दाल: 1 कप (रातभर भीगी हुई)
  • राजमा: 1/4 कप (रातभर भीगा हुआ)
  • मक्खन: 3-4 बड़े चम्मच
  • ताजी क्रीम / मलाई: 1/4 कप
  • टमाटर प्यूरी: 1 कप (ताजे टमाटर की)
  • बारीक कटा प्याज: 1 (मध्यम)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • मसाले: 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक।
  • कसूरी मेथी: 1 छोटा चम्मच

बनाने का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले भीगी हुई उड़द दाल और राजमा को अच्छी तरह धोकर कुकर में डालें। इसमें 3-4 कप पानी, थोड़ा सा नमक और 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर 4-5 सीटी आने तक उबालें। आंच धीमी करके इसे 15-20 मिनट तक पकने दें ताकि दाल एकदम मुलायम हो जाए।

स्टेप 2
एक कड़ाही में 2 चम्मच मक्खन और थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक चलाएं।

स्टेप 3
अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें। तुरंत बाद टमाटर प्यूरी डालकर तब तक भूनें जब तक कि मसाला किनारे से घी या मक्खन न छोड़ने लगे।

स्टेप 4
उबली हुई दाल और राजमा को कड़ाही में पलट दें। दाल को चमचे की मदद से थोड़ा मैश करें। गैस की आंच बिल्कुल धीमी कर दें और इसे 20-25 मिनट तक पकने दें। दाल जितनी धीमी आंच पर कढ़ेगी, स्वाद उतना ही रेस्टोरेंट जैसा आएगा। अगर दाल गाढ़ी लगे, तो थोड़ा गुनगुना पानी मिला लें।

स्टेप 5
आखिर में गरम मसाला, कसूरी मेथी और ढेर सारा मक्खन डालें। गैस बंद करने से ठीक पहले ताजी क्रीम मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल