A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में भीगे चना, मूंग और ड्राई फ्रूट्स खाएं, हफ्तेभर में घटने लगेगा वजन, बिना पकाएं फटाफट तैयार कर लें

सुबह नाश्ते में भीगे चना, मूंग और ड्राई फ्रूट्स खाएं, हफ्तेभर में घटने लगेगा वजन, बिना पकाएं फटाफट तैयार कर लें

Soaked Chana Moong In Breakfast: सबसे हेल्दी नाश्ता खाना है तो सुबह भीगे चना, मूंग और साथ में कुछ ड्राई फ्रूट्स खाएं। बिना पकाए हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार है। इस नाश्ते से कुछ ही दिनों में वजन भी कम होने लगेगा। फटाफट जान लें कैसे तैयार करें।

हेल्दी नाश्ता- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हेल्दी नाश्ता

अगर आप सुबह जल्दी ऑफिस जाते हैं। अर्ली मॉर्निंग शिफ्ट करते हैं या फिर सुबह बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं तो इस सिंपल और सुपर हेल्दी नाश्ते को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस नाश्ते को पकाना या उबालना भी नहीं है सिर्फ रात को भिगो दो और सुबह उठकर खा लो। जी हां स्प्राउट्स जिसमें चना, साबुत मूंग, मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स और कुछ पसंदीदा चीजों को मिलाकर नाश्ता तैयार किया जाता है। खास बात ये है कि ये लो कैलोरी फूड है जिसमें भरपूर प्रोटीन और फाइबर शामिल है। अगर आप ये नाश्ता महीनेभर खा लेते हैं तो वजन पर भी असर दिखेगा। सबसे बड़ी बात इसे तैयार करने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता और आसानी से पेट भी भर जाता है। फटाफट जान लें कैसे तैयार करें ये हेल्दी नाश्ता।

नाश्ते में भीगे चना, मूंग और ड्राई फ्रूट्स 

पहला स्टेप- इस नाश्ते की तैयारी आपको रात में ही करनी होगा। सबसे पहले एक बाउल में 1 मुट्ठी काला चना, आधा मुट्ठी साबुत मूंग, आधा मुट्ठी मूंगफली, थोड़े मेथी के दाने रातभर के लिए पानी में भिगो दें। अब दूसरे बाउल में 6-7 बादाम, 2-3 अखरोट भिगो दें। एक कटोरी में किशमिश भी भिगो दें। सारी चीजों को रातभर भीगा रहने दें।

दूसरा स्टेप- सुबह चना, मूंग, मूंगफली और मेथी को 1-2 बार पानी से धो लें। अब बादाम और अखरोट को भी धो लें। पूरा पानी निकाल दें। अब इसमें पानी से निकाली हुई किशमिश भी डाल दें। किशमिश के पानी को ऐसे ही पी लें। अब आप इसमें 2 खजूर डालें और थोड़ी बैरीज मिला दें। आप चाहें तो फल भी डाल सकते हैं।

तीसरा स्टेप- इसे किसी टिफिन में डालें और सुबह नाश्ते के वक्त खा लें। चना, मूंग और ड्राई फ्रूट्स से भरा ये नाश्ता आपका पेट भर देगा। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलेगी। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने की वजह से इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। आपको सभी जरूरी विटामिन और मिनरल भी मिल जाएंगे।

चौथा स्टेप- हफ्तेभर इस नाश्ते को खाने से शरीर को ताकत मिलेगी। आप इसे किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन नाश्ते में खाना ज्यादा फायदेमंद है। इसे खाने से आप अपने वजन पर भी असर देखेंगे। कुछ ही दिनों में आपको वजन कम होने लगेगा। हालांकि इसके साथ दूसरी हेल्दी चीजों को ही डाइट में शामिल करें।

 

Latest Lifestyle News