1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में रोज 1 कटोरी मखाना खाने से क्या फायदे मिलेंगे, जानिए मखाने को डाइट में कैसे शामिल करें?

सुबह नाश्ते में रोज 1 कटोरी मखाना खाने से क्या फायदे मिलेंगे, जानिए मखाने को डाइट में कैसे शामिल करें?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 24, 2025 08:04 am IST,  Updated : Sep 24, 2025 08:04 am IST

Makhana In Breakfast: नाश्ते में हेल्दी और कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो डाइट में मखाना शामिल कर सकते हैं। सुबह 1 कटोरी मखाना खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलेगी और लंबे समय तक पेट भी भरा रहेगा। जानिए नाश्ते में मखाना खाने से क्या फायदा होता है?

नाश्ते में मखाना खाने के फायदे- India TV Hindi
नाश्ते में मखाना खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

हेल्दी नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करना चाहते हैं तो डाइट में मखाना शामिल करें। रोजाना 1 कटोरी मखाना खाने से शरीर को जादुई फायदे मिलेंगे। मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है। रोजाना मखाना खाने से हड्डियां मजबूत बनती है। लो कैलोरी फूड होने की वजह से मखाना वजन घटाने में भी बहुत मदद करता है। इसलिए सुबह नाश्ते में 1 कटोरी मखाना खाना शुरू कर दें। मखाने को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। जानिए नाश्ते में मखाना खाने के क्या फायदे हैं और मखाना कैसे खाना चाहिए?

सुबह नाश्ते में मखाना खाने के फायदे

  • रोजाना 1 कटोरी मखाना खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

  • मखाने में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो एजिंग के असर को धीरे कर देते हैं। आपको लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करता है।

  • भूख कंट्रोल करने से लेकर पाचन में सुधार लाने में मखाना मदद करता है। नाश्ते में लो कैलोरी मखाना खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

  • मखाना खाने से हड्डियां मजबूत होंगी और जोड़ों का दर्द कम होगा। उम्र बढ़ने पर हड्डियों की मजबूती के लिए रोज मखाना जरूर खाएं।

  • किडनी को मजबूत बनाने और ब्लड फ्लो को ठीक करने के लिए मखाना अच्छा है इससे दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

  • मांसपेशियों को मजबूत बनाने और अकड़न दूर करने में मखाना मदद करता है। अच्छी नींद आने और स्ट्रेस को कम करने के लिए मखाना खा सकते हैं।

  • डायबिटीज में मखाना ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। नाश्ते में मखाने की खीर हेल्दी ऑप्शन है जो एनर्जी तुरंत देता है

मखाना कैसे खाना चाहिए?

नाश्ते में मखाना खा रहे हैं तो इसे आप भूनकर ऐसे ही खा सकते हैं। आप चाहें तो सुबह की चाय या कॉफी के साथ मखाना ले सकते हैं। इसके अलावा मखाने से कई तरह की डिश बनती हैं। मखाने को पीसकर इसका चीला बनाकर खा सकते हैं। मखाने की खीर बनाकर खा सकते हैं। नाश्ते में मखाना और दूध भी शरीर को ताकतवर बनाने के लिए हेल्दी और अच्छा ऑप्शन है। मखाने की नमकीन बनाकर खा सकते हैं। मखाने को दलिया या फिर ऐसे ही दूध में उबालकर भी खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल