1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 2 कप चाय के लिए कितना पानी और दूध रखें? यहां जान लें Tea बनाने का सही तरीका

2 कप चाय के लिए कितना पानी और दूध रखें? यहां जान लें Tea बनाने का सही तरीका

सुबह सुबह अच्छी चाय मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को परफेक्ट चाय बनाने नहीं आती। अगर आप 2 कप परफेक्ट चाय बनाना चाहते हैं तो यहां जान लें सही अनुपात और तरीका।

2 कप चाय के लिए कितना पानी और दूध रखें?- India TV Hindi
2 कप चाय के लिए कितना पानी और दूध रखें?

भारत एक ऐसा देश है जहां ज्यादातर लोगों की सुबह गरमागर्म चाय के साथ होती है। यहां लोगों के लिए चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि इमोशन है। कुछ लोग ऐसे भी जिनकी सुबह बेड टी से ही होती है। अगर सुबह एक बढ़िया कड़क चाय मिल जाए तो माइंड फ्रेश हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि परफेक्ट चाय बनाना किसी कला से कम नहीं। चाय हर किसी से अच्छी नहीं बन पाती है। चाय बनाते वक्त दूध और पानी का अनुपात सही रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं कि अगर आपको 2 कप चाय बनाना है तो उसमें कितना पानी और कितना दूध होना चाहिए। 

2 कप परफेक्ट चाय बनाने के लिए दूध और पानी का सही अनुपात
आपने कभी न कभी गौर किया होगा कि होटलों और टी स्टॉल्स पर मिलने वाली चाय न तो बहुत गाढ़ी होती है और न ही बहुत पतली। उनकी कंसिस्टेंसी एकदम परफेक्ट होती है। लेकिन घर पर हमसे टी स्टॉल्स जैसी परफेक्ट चाय नहीं बन पाती। लेकिन अब आप घर पर ही परफेक्ट चाय बना सकते हैं। यहां हम 2 कप चाय के लिए दूध और पानी के सही अनुपात के बारे में बताने जा रहे हैं। 

2 कप परफेक्ट चाय बनाने के लिए एक कप दूध और डेढ़ कप पानी डालें। क्योंकि जब आप चाय को खौलाते हैं तो पानी भाप बनकर उड़ जाता है। अगर दूध पतली है तो इसकी मात्रा बढ़ा दें। 

चाय में अदरक और चीनी कब डालें
जब दूध और पानी अच्छी तरह खौल जाए तब इसमें चाय की पत्ती डालें और जब ये खौलने लगे तो इसमें अदरक डालें। इससे चाय फेटगी नहीं और परफेक्ट स्वाद मिलेगा। जब चाय का रंग हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डालें और फिर इसे 2 से 5 मिनट तक खौलाएं। परफेक्ट चाय बनकर तैयार है। 

Latest Lifestyle News