1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आंवला और गुड़ से बना लें ये स्वादिष्ट चटनी, महीनों खराब नहीं होगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

आंवला और गुड़ से बना लें ये स्वादिष्ट चटनी, महीनों खराब नहीं होगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Amla Gud Ki Chutney Recipe: आंवला और गुड़ की चटनी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। आप सिर्फ 2-3 चीजों को डालकर ये चटनी तैयार कर सकते हैं और इसे महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

आंवला गुड़ चटनी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आंवला गुड़ चटनी रेसिपी

आंवला का सीजन है आपको किसी न किसी तरह डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए। कच्चा आंवला खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन कई बार आंवला का कसैला स्वाद लोगों को पसंद नहीं आता। बच्चे कच्चा आंवला खाने में मुंह बनाते हैं। इसके लिए आंवला और गुड़ की चटनी बना सकते हैं। आंवला और गुड़ की चटनी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इसे बच्चे रोटी और पराठे के साथ खूब इंजॉय करके खाएंगे। खास बात ये है कि आंवला की इस चटनी को आप महीनेभर के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

आंवला और गुड़ की चटनी की रेसिपी

पहला स्टेप- चटनी बनाने के लिए आधा किलो आंवला ले लें। आंवला को धोकर हल्का भाप लगा लें। इससे आंवला का बीज आसानी से निकल जाएगा और कलियां अलग हो जाएंगी। आंवला की सारी कलियां निकाल लें।

दूसरा स्टेप- एक पैन या कड़ाही लें और उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल में पचफोरन डालें। अगर पचफोरन नहीं है तो इसे बना सकते हैं। इसमें जीरा, अजवाइन, कलौंजी, मेथी और सरसों मिलाते हैं। सारी चीजों को तेल में डालें और हल्का मिल्स करें। अब तेल में हल्दी डालें और तुरंत आंवला डालकर मिक्स कर दें। 

तीसरा स्टेप- आंवला को 2 मिनट ढककर पकाएं और फिर इसमें बारीक टुकड़ों में किया हुआ गुड़ डाल दें। गुड़ को पिछलने तक और हल्का गाढ़ापन आने तक आंवला के साथ पराएं। अब इसमें पिसी हुई काली मिर्च और काला नमक डाल दें। आप चाहें तो थोड़ी लाल मिर्च और सफेद नमक भी स्वादानुसार मिला सकते हैं।

चौथा स्टेप- आंवला और गुड़ की स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है। आप इसे ठंडा होने पर किसी एयरटाइट जार में भरकर स्टोर कर लें। रोजाना रोटी, पराठे के साथ ये चटनी खाएं। ये चटनी खाने में जितनी टेस्टी लगेगी उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद भी होती है। आपको सर्दियों में इसे जरूर खाना चाहिए।

 

Latest Lifestyle News