1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. एक बूंद भी तेल और घी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ऐसे भूनकर रख लें मूंगफली, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

एक बूंद भी तेल और घी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ऐसे भूनकर रख लें मूंगफली, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 10, 2025 01:35 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 01:35 pm IST

How To Roast Peanuts Without Oil: भुनी हुई मूंगफली का स्वाद बहुत टेस्टी लगता है। शाम की चाय के साथ मंचिंग के लिए मूंगफली अच्छा ऑप्शन है। डाइटिंग करने वाले और वजन घटाने वाले लोग बिना तेल और घी के ऐसे मूंगफली भूनकर खा सकते हैं।

बिना तेल के मूंगफली कैसे भूनें- India TV Hindi
बिना तेल के मूंगफली कैसे भूनें Image Source : INDIA TV

सर्दियों में मूंगफली न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती हैं बल्कि खाने में भी टेस्टी लगती हैं। गर्म-गर्म भुनी हुई मूंगफली की खुशबू दूर तक फैल जाती है। शाम की चाय के साथ स्नैक्स में खाने के लिए मूंगफली अच्छा ऑप्शन है। वजन घटाने वाले भी मूंगफली आसानी से खा सकते हैं। हालांकि कुछ लोग ज्यादा ऑयली होने की वजह से फ्राई की हुई मूंगफली खाने से बचते हैं। ऐसे में हम आपको मूंगफली भूनने का ऐसा तरीका बता रहे हैं जिसे बिना तेल या घी के आप आसानी से मूंगफली भूनकर खा सकते हैं।

बिना तेल के मूंगफली कैसे भूनें

पहला तरीका- इसके लिए आपको कच्ची छिली हुई मूंगफली लेनी हैं। अब एक कड़ाही लें और उसमें थोड़ा नमक डाल दें। अगर आप घर में केक बनाते हैं या कुछ चीजें सूखा ही भूनते हैं तो आपके पास पहले से नमक होगा उसी का इस्तेमाल कर लें। जब नमक थोड़ा गर्म हो जाए तो इसमें मूंगफली डाल दें और इन्हें मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए भून लें। इस तरह भुनी मूंगफली का स्वाद हल्का नमकीन आता है। नमक डालकर मूंगफली भूनने से एक समान भुनती हैं। आप इन्हें ठंडा होने पर किसी कांच के जार में भरकर रख लें। जब जी चाहे भुनी हुई मूंगफली का आनंद ले सकते हैं।

दूसरा तरीका- दूसरा तरीका अगर आपके पास नमक नहीं है या आप बिना नमक के ही मूंगफली भूनना चाहते हैं तो किसी भारी तली की कड़ाही में मूंगफली डाल दें। अब इसे लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर भून लें। मूंगफली भूनने के लिए आपको 1 बूंद भी तेल या घी की जरूरत नहीं होगी और आप आसानी से पीनट रोस्ट कर सकते हैं। इस तरह भुनी मूंगफली खाने से वजन घटाना भी आसान हो जाएगा।

तीसरा तरीका-माइक्रोवेव में भी आसानी से मूंगफली भून सकते हैं। इसके लिए माइक्रोवेव का बर्तन जैसे कांच का बाउल लें और उसमें मूंगफली डालकर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। अब मूंगफली को मिक्स कर दें और फिर से 1 मिनट के लिए माइक्रेवेव कर लें। एक मूंगफली को ठंडा होने पर चेक कर लें। अगर मूंगफली अंदर तक भुन गई हैं तो इन्हें आप खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल