1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर में चना भूनने का आसान तरीका, बिना रेत और बालू के मिनटों में खिल जाएंगे सारे चने, फटाफट नोट कर लें ये तरीका

घर में चना भूनने का आसान तरीका, बिना रेत और बालू के मिनटों में खिल जाएंगे सारे चने, फटाफट नोट कर लें ये तरीका

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 07, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 05:52 pm IST

How To Roast Chana At Home: क्या आप भी मार्केट से भुने हुए चने खरीदकर खाते हैं। लेकिन गर्मागरम चने का स्वाद ही अलग होता है। आप घर में एकदम ताजा और करारे चने भूनकर खा सकते हैं। बस इस तरीके को अपना लें।

चना भूनने की रेसिपी- India TV Hindi
चना भूनने की रेसिपी Image Source : INDIA TV

वैसे तो लोग मार्केट से भुने हुए चने खरीदकर ही खाते हैं, लेकिन कई बार पुराने चने में स्मैल आने लगती है या चने सील जाते हैं। अगर आपने कभी ताजा गर्मागरम भुने चने खाए हैं तो आप इसके अंतर को आसानी से समझ सकते हैं। गर्म भुने चने का स्वाद ही अलग होता है। आप चाहें तो घर में भी आसानी से चना भून सकते हैं। जी हां बिना बालू और रेत के भी चना भून सकते हैं। हम आपको एक बड़े ही मजेदार ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप जब मन करे आप घर में चना भूनकर खा सकते हैं। एक एक चने का दाना खिल जाएगा। तो फटाफट नोट कर लें चने भूनने का ये आसान तरीका।

बिना बालू के घर में चना भूनने का आसान तरीका

पहला स्टेप- चना भूनने के लिए आपको चाहिए 1 से 2 कप नमक और एक बाउल में काले सूखे चने ले लें। अब गैस ऑन कर दें और एक भारी तली की कड़ाही गैस पर रख दें और गैस की फ्लेम हाई करके नमक को तेज गर्म होने दें।

दूसरा स्टेप- अब 1 मुट्ठी चना नमक में डाल दें और गैस की फ्लेम हाई ही रखें और चना को लगातार चलाते रहें। 1 मिनट में ही सारे चने खिलने लगेंगे और इन्हें किसी मोटी छेद वाली कलछी से छानते हुए निकाल लें।

तीसरा स्टेप- नमक कड़ाही में ही रह जाएगा और चने निकालकर किसी प्लेट में रखते जाएं। इसी तरह फिर से एक मुट्ठी चना नमक में डाल दें और चने को लगातार चलाते हुए भून लें। सारे चने इसी तरह से भूनकर तैयार कर लें। 

आपको यकीन नहीं होगा कि इतनी आसानी से घर में चना भूनकर खा सकते हैं। जब जी चाहे घर में गर्मागरम चना रोस्ट करके खा सकते हैं इसमें नमक डालने की भी जरूरत नहीं होगी। आप इस नमक को कही स्टोर करके रख दें। दोबारा जब भी जी चाहे इसी नमक में फिर से चना भून सकते हैं। इस तरह घर के भुने चने में आप मिलावट से भी आसानी से बच सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल