1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आंवला पुदीना की चटनी बिना मिक्सी के ऐसे कूटकर बनाएं, उंगलियां चाटते रह जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

आंवला पुदीना की चटनी बिना मिक्सी के ऐसे कूटकर बनाएं, उंगलियां चाटते रह जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Amla Pudina Chutney Recipe: आंवला और पुदीना का चटनी इतनी टेस्टी बनती है कि आप एक बार बनाकर खाएंगे तो फिर रोज बनाएंगे। बिना मिक्सी के इसे चटनी को सिर्फ कूटकर बनाया जा सकता है। नोट कर लें आंवला पुदीना चटनी की रेसिपी।

आंवला पुदीना चटनी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आंवला पुदीना चटनी रेसिपी

खाने के साथ चटनी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि शरीर को कई फायदे भी पहुंचाती है। खासतौर से आंवला पुदीना की चटनी गर्मी के मौसम में खाने के लिए बेस्ट है। आंवला विटामिन सी से भरपूर है और पुदीना पेट को ठंडा रखता है। इस चटनी को खाते ही आप खुद को एकदम रिफ्रेश फील करेंगे। इससे पेट में होने वाली गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या कम होती है। चावल, रोटी, पराठा या पुलाव के साथ आंवला पुदीना चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है। चटनी को आप मिक्सी में पीस सकते हैं, लेकिन बिना मिक्सी के कुटी हुई चटनी का स्वाद अलग ही आता है। एक बार आप आंवला पुदीना की कुटी चटनी जरूर बनाकर खाएं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

आंवला पुदीना चटनी रेसिपी

पहला स्टेप- आप 2 आंवला को बीज निकालकर साफ कर लें। जरूरत के हिसाब से पुदीना के नरम पत्ते ले लें। चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए हरी मिर्च, 2 लहसुन की कली और जीरा लें। चटनी में नमक भी मिलाएं।

दूसरा स्टेप- अब सारी चीजों को धोकर बारीक काट लें। इसे किसी कूटने वाले बर्तन में डालें और धीरे-धीरे कूटते रहें। थोड़ी देर में आंवला पुदीना की दरदरी और कुटी हुई चटनी बनकर तैयार हो जाएगी। 

अगर मिक्सी में चटनी बनाना चाहते हैं तो आंवला, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, नमक, जीरा और थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में चटनी पीस लें। ये चटनी 1-2 दिन तक खराब भी नहीं होती है। 

 आंवला पुदीना के फायदे

आंवला पुदीना खाने से पाचन मजबूत होता है। आंवला में विटामिन सी और फाइबर होता है। इससे कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन शांत होती है।

आंवला खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं वहीं पुदीना भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इससे कोल्ड और फ्लू की समस्या दूर होती है।

आंवला को बालों को और त्वचा के लिए बेहतरीन माना गया है। गर्मी में आंवला और पुदीना मिलकर एंटी-एजिंग का काम करते हैं। इससे कोलेजन बढ़ता है। और बालों का झड़ना रुकता है।

शरीर को ठंडक पहुंचाने और बॉडी डिटॉक्स करने में आंवला और पुदीना असरदार काम करते हैं। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाके हैं और बॉडी नेचुरली ठंडी रहती है।

 

Latest Lifestyle News