1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अमरूद की खट्टी-मिठी चटनी बढ़ाएगी पराठे, समोसे का स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

अमरूद की खट्टी-मिठी चटनी बढ़ाएगी पराठे, समोसे का स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

अमरूद की खट्टी-मीठी चटनी हर मौसम के लिए बेस्ट है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि पाचन के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है। ऐसे में यहां से फटाफट नोट कर लें अमरूद की खट्टी-मिठी चटनी की आसान सी रेसिपी।

अमरूद की खट्टी-मिठी चटनी की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : SUNITA AGARWAL/YOUTUBE अमरूद की खट्टी-मिठी चटनी की रेसिपी

अमरूद एक स्वादिष्ट फल है, जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाता है। अमरूद का सेवन लोग अलग अलग तरह से करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने अमरूद की चटनी खाई है। अमरूद की खट्टी-मिठी चटनी हर खाने का स्वाद बढ़ा देती है। इसे आप पराठे, समोसे किसे के साथ भी ट्राय कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम अमरूद की खट्टी-मिठी चटनी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • 3 अमरुद
  • 1 माध्यम तीखी हरी मिर्च
  • 1 लहसुन की कलि
  • स्वाद अनुसार काला नमक
  • 1 चम्मच या स्वाद अनुसार चीनी
  • 1/2 नींबू का रस
  • 1/4 कप धनिया
  • 1/4 कप पुदीने के पत्ते

बनाने का तरीका 

स्टेप 1- सबसे पहले अमरूद और हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लें। 

स्टेप 2- इसके बाद अमरूद को छील कर काटें और इसके बीज निकाल लें। हरी मिर्च को भी काट लें। 

स्टेप 3- अब मिक्सर जार में अमरुद हरी मिर्च और बाकी सभी सामग्री डालें और चटनी बना लें। फिर इसे निकालें और समोसे, पराठे के साथ आनंद लें। 

Latest Lifestyle News