1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाने का जायका देगा कटहल का अचार, इस तरह बनाएंगे तो आएगा मां के हाथों वाला स्वाद, फटाफट नोट करें रेसिपी

खाने का जायका देगा कटहल का अचार, इस तरह बनाएंगे तो आएगा मां के हाथों वाला स्वाद, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 31, 2026 05:23 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 05:23 pm IST

कटहल का अचार उत्तर भारत का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट अचार है। इसका मांसल टेक्सचर और मसालों का चटपटापन इसे दाल-चावल या पराठों के साथ लाजवाब बनाता है। यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी।

कटहल का अचार रेसिपी- India TV Hindi
कटहल का अचार रेसिपी

अचार का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में आम का अचार, नींबू का अचार, आंवले का अचार का ख्याल आता है। ये खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने कटहल का अचार खाया है। कटहल की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन कटहल का अचार बहुत कम ही लोगों ने चखा होगा। कटहल का अचार सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाना भी उतना ही आसान है। यहां हम आपके लिए कटहल अचार की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

कटहल सामग्री

  • कटहल – 1/2 किलो
  • पीली सरसों – 3 टेबलस्पून
  • अजवाइन – 1 टी स्पून
  • मेथी दाना – 2 टी स्पून
  • जीरा – 2 टी स्पून
  • सौंफ पाउडर – 2 टी स्पून
  • अदरक पाउडर – 1 टी स्पून
  • हींग – 1/4 टी स्पून
  • काली मिर्च – 3/4 टी स्पून
  • काला नमक – 1 टी स्पून
  • सरसों का तेल – 1 कप
  • सादा नमक – स्वादानुसार

बनाने का तरीका

स्टेप 1 - कटहल का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को छील लें। आप चाहें तो बाजार से छिलवा कर ला सकते हैं क्योंकि घर पर इसे छीलना काफी मुश्किल होता है। कटहल को काटने के लिए सबसे पहले हाथों पर तेल लगाएं और फिर इसके छिलके हटाएं।

स्टेप 2 - कटहल को काटने के बाद इसे पका लें। इसके लिए एक बर्तन में पानी को गर्म करें और ऊपर छलनी रखें, फिर सारे कटहल उसमें डाल दें। भाप की वजह से कटहल पक जाएंगे। जब ये नरम हो जाएं तो गैस बंद करें और इन्हें एक बर्तन में निकाल लें।

स्टेप 3 - इसके बाद जीरा, काली मिर्च, मेथी दाना, अजवाइन, पीली सरसों समेत अन्य सूखे साबुत मसालों को पीस लें।

स्टेप 4 - अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हल्दी, हींग और भाप में पके कटहल डालकर इसे 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद गैस बंद कर दें।

स्टेप 5 -  इसके बाद कटहल में पीसे हुए मसाले मिलाएं। पीसे हुए मसाले मिलाने के बाद लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, अदरक पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

स्टेप 6 - अब इसे एक कांच के जार में रखें और 3-4 दिन तक धूप दिखाएं। फिर इसका आनंद लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल