1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 10 मिनट में झटपट बनाएं अनारदाना की चटनी, बढ़ जाएगा हर खाने का स्वाद

10 मिनट में झटपट बनाएं अनारदाना की चटनी, बढ़ जाएगा हर खाने का स्वाद

How to Make Anardana Chutney: अनारदाना की चटनी चटपटी, खट्टी-मीठी और पाचन के लिए बेहतरीन होती है। इसे आप परांठे, पकौड़े या समोसों के साथ सर्व कर सकते हैं। यहां हम इसकी सबसे आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बता रहे हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

अनारदाना की चटनी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अनारदाना की चटनी

समोसे, परांठे के साथ चटनी मिल जाए तो इसका स्वाद काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ज्यादातर घरों में धनिया-पुदीना की चटनी खाई जाती है। इसका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। लेकिन क्या कभी आपने अनारदाने की चटनी खाई है। अनारदाने की चटनी हर खाने का स्वाद बढ़ा देती है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ ये सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अनारदाना चटनी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

सूखा अनारदाना: 2-3 बड़े चम्मच (हल्का दरदरा कुटा हुआ)

ताज़ा हरा धनिया: 1 कप (कटा हुआ)

पुदीना के पत्ते: ½ कप

हरी मिर्च: 2-3 (स्वादानुसार)

अदरक: 1 इंच का टुकड़ा

काला नमक: ½ छोटा चम्मच

सादा नमक: स्वादानुसार

चीनी या गुड़: 1 छोटा चम्मच (खटास को बैलेंस करने के लिए)

जीरा: ½ छोटा चम्मच (भुना हुआ)

पानी: आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले सूखे अनारदाने को अच्छी तरह धो लें। अगर अनारदाना बहुत सख्त है, तो इसे 10-15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें।

स्टेप 2: एक ब्लेंडर या मिक्सी जार में भीगा हुआ अनारदाना, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और भुना हुआ जीरा डालें।

स्टेप 3: इसमें काला नमक, सादा नमक और थोड़ी सी चीनी/गुड़ मिलाएं।

स्टेप 4: थोड़ा सा पानी (लगभग 1-2 चम्मच) डालकर इसे दरदरा या बारीक पीस लें।

स्टेप 5: इसे सिलबट्टे पर पीसने से स्वाद दोगुना हो जाता है!

स्टेप 6: चटनी को एक बाउल में निकालें। अगर आपको ज़्यादा खटास पसंद है, तो आप ऊपर से आधा नींबू भी निचोड़ सकते हैं।

Latest Lifestyle News