गर्मियों में जूस का सेवन बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ऐसे में आपने देखा होगा कि चिलचिलाती धूप में लोग जूस पीना पसंद करते हैं। मार्केट में जूस पीना जेब पर काफी भारी भी पड़ता है। ऐसे में आप घर पर सेब, खीरे का जूस बनाकर खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं। ये जूस स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन कर आप वजन भी कम कर सकते हैं। ऐसे में यहां से फटाफट नोट कर लें जूस बनाने का आसान तरीका।
जूस बनाने का तरीका
स्टेप 1- सबसे पहले एक मध्यम आकार का खीरा और एक सेब लें।
स्टेप 2- फिर ब्लेंडर में इन्हें काटकर डालें और दोनों को अच्छी तरह ब्लेंड करें।
स्टेप 3- जब जूस अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए तो इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
स्टेप 4- जूस को छानने के बजाय वैसे ही पिएं ताकि आपको पूरा फाइबर मिल सके। फाइबर वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है।
स्टेप 5- आप चाहें तो इसमें पुदीने के पत्ते और काला नमक भी डाल सकते हैं। पुदीना आपको फ्रेश महसूस कराने का काम करेगा।
इस सुपरड्रिंक के फायदे
- सेब में मौजूद पेक्टिन फाइबर और खीरे के एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
- इस जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।
- खीरे और सेब का यह जूस बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसके सेवन से आप डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं।
- यह ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का भी काम करता है।
Latest Lifestyle News