1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह जल्दबाजी में नहीं बना पाते हैं नाश्ता, तो बनाएं इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स, बस 2 मिनट में तैयार हो जाएगा ब्रेकफास्ट

सुबह जल्दबाजी में नहीं बना पाते हैं नाश्ता, तो बनाएं इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स, बस 2 मिनट में तैयार हो जाएगा ब्रेकफास्ट

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 09, 2026 05:24 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 06:38 pm IST

Instant Poha Premix: क्या आप भी सुबह-सुबह हड़बड़ी के चक्कर में नाश्ता स्किप कर देते हैं? अगर हां, तो आपको इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स की बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स- India TV Hindi
इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स Image Source : READY STEADY EAT/YT

जल्दबाजी की वजह से सुबह नाश्ते को स्किप करना छोड़ दीजिए और इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स बनाने के तरीके के बारे में जान लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स को आप कई महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। जब भी जरूरत पड़े, तब आपको एक कटोरी में इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स निकालना है और इसके ऊपर गर्म पानी डालकर इसे लगभग 2 मिनट के लिए ढककर रख देना है। महज 2 मिनट में आपका गर्मागर्म खिला-खिला पोहा सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा। आइए इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले कढ़ाई में 3 टेबल स्पून तेल को गर्म कर इसमें मूंगफली के दानों को धीमी आंच पर तब तक सेकिए जब तक ये क्रंची न हो जाएं।

दूसरा स्टेप- मूंगफली को निकालकर अलग रख दीजिए। इसके बाद तेल में सरसों के दाने, कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता और कटा हुआ हरा धनिया एड कर सभी चीजों को मिलाकर क्रिस्पी कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब आपको इस मिश्रण में हल्दी पाउडर, सूखा पोहा और नमक मिलाना है और इस मिश्रण को लो मीडियम फ्लेम पर तब तक भूनना है, जब तक पोहा क्रंची न हो जाए।

चौथा स्टेप- इसके बाद मिक्सर में भुनी हुई मूंगफली और पाउडर्ड चीनी को भी मिला लीजिए। आपका इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स बन चुका है।

पांचवां स्टेप- जब इंस्टेंट पोहा प्रीमिक्स ठंडा हो जाए, तब आप किसी भी कांच के कंटेनर में इसे भरकर स्टोर कर सकते हैं।

छठा स्टेप- आपको जब भी पोहा खाने का मन हो, तब आपको एक कप पोहे के लिए पौन कप से थोड़े से कम पानी को गर्म कर पोहे में डाल देना है।

सातवां स्टेप- 2 से 5 मिनट तक पोहे को ढककर रखिए और फिर एक प्लेट में सर्व करने के लिए निकाल लीजिए।

आठवां स्टेप- पोहे के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस, हरा धनिया और थोड़ी सी नमकीन एड कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल