1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बनाएं आंवला और हरे लहसुन की चटपटी चटनी, गजब का है स्वाद, ट्राई करें आसान सी रेसिपी

बनाएं आंवला और हरे लहसुन की चटपटी चटनी, गजब का है स्वाद, ट्राई करें आसान सी रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 04, 2026 10:00 am IST,  Updated : Apr 04, 2026 10:00 am IST

Amla and Green Garlic Chutney: क्या आपने कभी आंवला और हरे लहसुन की चटनी खाई है? अगर नहीं, तो आपको इस चटपटी चटनी की रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

आंवला-हरे लहसुन की चटनी- India TV Hindi
आंवला-हरे लहसुन की चटनी Image Source : MY FLAVOURS/YT

आंवला और लहसुन, दोनों ही चीजों को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप पोषक तत्वों से भरपूर इन दोनों चीजों को चटनी के रूप में अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं, तो आपको स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिल पाएगा। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही आंवला और हरे लहसुन की चटनी का सेवन करना चाहिए। आइए आंवला और हरे लहसुन की चटनी बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

आपको बता दें कि आंवला और हरे लहसुन की चटनी बनाने के लिए आपको एक कटोरी काटा हुआ हरा लहसुन, हाफ कटोरी हरा धनिया, हाफ कटोरी हरा प्याज, 4 आंवला, एक हरी मिर्च, एक चम्मच जीरा, स्वादानुसार काला नमक और सफेद नमक, 1/4 चम्मच काली मिर्च और एक चम्मच नींबू का रस चाहिए होगा। महज 10 से 15 मिनट के अंदर आंवला और हरे लहसुन की चटनी सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको हरे लहसुन, हरे प्याज और हरे धनिए को अच्छी तरह से धो लेना है और फिर इन्हें काट लेना है।

दूसरा स्टेप- इसके बाद हरी मिर्च और आंवला को धोकर इन्हें भी काट लीजिए। हरी मिर्च के डंठल और आंवला की गुठलियों को अलग कर दीजिए।

तीसरा स्टेप- मिक्सर में इन सभी चीजों को डालिए और फिर अच्छी तरह से पीस लीजिए। इसके बाद मिक्सर में जीरा, काला नमक, सफेद नमक, काली मिर्च और नींबू का रस भी डाल दीजिए।

चौथा स्टेप- एक बार फिर से मिक्सर ऑन कर दीजिए जिससे सारी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।

अब आप रोटी, पराठे, सैंडविच या फिर खाने की किसी भी चीज के साथ आंवला और हरे लहसुन की चटनी का लुत्फ उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस चटनी को फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल