A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा घर पर बनाएं आटे के पापड़, बेहद आसान है रेसिपी, होली से पहले स्टेप बाई स्टेप नोट कर लीजिए तरीका

घर पर बनाएं आटे के पापड़, बेहद आसान है रेसिपी, होली से पहले स्टेप बाई स्टेप नोट कर लीजिए तरीका

Atta papad recipe: होली के मौके पर कई लोग चिप्स-पापड़ खरीदकर लाते हैं। आज हम आपको घर पर ही आटे के पापड़ बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे।

आटे के पापड़- India TV Hindi Image Source : TASTY HOME COOK/YT/FOODZLIFE आटे के पापड़

इस बार होली के त्यौहार से पहले आटे के पापड़ बनाकर रख लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आटे के पापड़ बनाने के लिए 3 कप गेहूं का आटा, 4 कप पानी, एक चम्मच या फिर स्वादानुसार नमक, एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच तेल और एक छोटी चम्मच बेकिंग सोडा की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाई स्टेप आटे के पापड़ बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- आटे के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में एक स्पून तेल को अच्छी तरह से फैला लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब इस बर्तन में पानी निकाल लीजिए। इसी पानी में नमक, जीरा और लाल मिर्च पाउडर मिला लीजिए।

तीसरा स्टेप- इस बर्तन को ढक दीजिए और बॉइल होने दीजिए। जब एक बार उबाल आ जाए, तब आप गैस की आंच को धीमा कर दीजिए।

चौथा स्टेप- अब इस मिक्सचर में थोड़ा-थोड़ा करके बेकिंग सोडा मिलाएं। ध्यान रहे कि आपको एक साथ बेकिंग सोडा नहीं डालना है।

पांचवां स्टेप- इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करके आटा डालते जाएं और मिलाते जाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

छठा स्टेप- अब आटे को किसी भी साफ सूती कपड़े से ढक दीजिए। बर्तन में ढक्कन लगा दीजिए और फिर 4 से 5 मिनट तक आटे को धीमी आंच पर पकने दीजिए।

सातवां स्टेप- इसके बाद गैस बंद करके 4-5 मिनट इंतजार कीजिए और फिर ढक्कन हटाइए। अब थोड़े-थोड़े आटे को निकालिए और इसमें तेल लगाइए और फिर बेल लीजिए।

आठवां स्टेप- जब पतले-पतले पापड़ बिल जाएं, तब इन सभी पापड़ों को तेज धूप में लगभग 6-8 घंटे के लिए सूखने दीजिए।

अब आप इन पापड़ों को तल सकते हैं। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इन होममेड पापड़ों का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। इस बार होली के त्यौहार पर आप भी इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News