1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में बनाकर खाएं बाजरे-बादाम का हलवा, शरीर को मिलेगी गर्माहट, बेहद आसान है रेसिपी

सर्दियों में बनाकर खाएं बाजरे-बादाम का हलवा, शरीर को मिलेगी गर्माहट, बेहद आसान है रेसिपी

Bajra Badam Halwa Recipe: सर्दियों में गर्मागर्म हलवा खाने का मजा ही कुछ और होता है। आज हम आपको टेस्टी और हेल्दी बाजरे और बादाम के हलवे की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

बाजरे-बादाम का हलवा- India TV Hindi
Image Source : NISHAMADHULIKA/YT बाजरे-बादाम का हलवा

बाजरे और बादाम का हलवा स्वाद में जितना अच्छा लगता है, उससे कहीं ज्यादा आपकी सेहत को फायदे पहुंचा सकता है। सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए इस हलवे का सेवन किया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे और बादाम के हलवे को बनाने के लिए आपको बाजरा, बादाम, गुड़, इलायची और पानी की जरूरत पड़ेगी। महज कुछ ही मिनटों में सेहत के लिए वरदान ये डिश सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसे...

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको बादाम को काटकर रख लेना है। अब कड़ाही में घी को गर्म कर लेना है।

दूसरा स्टेप- अब बाजरे को घी में भून लेना है। इसके बाद भुने हुए बाजरे को दरदरा करके पीस लीजिए।

तीसरा स्टेप- कड़ाही में थोड़ा सा घी, बाजरे का भुना हुआ और दरदरा पिसा हुआ आटा और बादाम डालिए।

चौथा स्टेप- आपको इस मिश्रण को तब तक भूनना है, जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए। मिठास के लिए हम गुड़ यूज करेंगे।

पांचवां स्टेप- एक पैन में गुड़ और पानी को तब तक पकाएं, जब तक गुड़ अच्छी तरह से पिघल न जाए। चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करके हलवे को हेल्दी बनाया जा सकता है।

छठा स्टेप- मेल्टेड गुड़ को हलवे में मिला लीजिए। जब हलवा थोड़ा सूखने लग जाए, तब आप हलवे में घी एड करके इसे अच्छी तरह से पकाएं।

सातवां स्टेप- आखिर में हलवे के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर यूज करें। अगर आप चाहें, तो हलवे के ऊपर थोड़ा सा घी और डाल सकते हैं।

आठवां स्टेप- बाजरे और बादाम का हलवा सर्व करने के लिए तैयार है। यानी अब आप इस पौष्टिक हलवे का लुत्फ उठा सकते हैं और अपनी सर्दियों में अपने शरीर को भी अंदर से गर्म रख सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News