1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी पी है राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय? टी लवर हैं तो जरूर करें ट्राई, सर्दियों में उठाएं गर्मागर्म Chai का लुत्फ

क्या कभी पी है राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय? टी लवर हैं तो जरूर करें ट्राई, सर्दियों में उठाएं गर्मागर्म Chai का लुत्फ

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 08, 2026 04:13 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 04:13 pm IST

How to make Rajwadi Style Chai: क्या आपको भी चाय पीने का शौक है? अगर हां, तो आज हम आपको राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे।

राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय- India TV Hindi
राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म चाय पीने का मजा ही कुछ और है। यकीन मानिए राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय का स्वाद आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय बनाने के लिए आपको लौंग, काली मिर्च, हरी इलायची, सौंठ या फिर ताजा अदरक और सौंफ की जरूरत पड़ेगी। रॉयल टच के लिए केसर के धागे और कैरामेलाइज्ड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। ये है राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय की रेसिपी...

पहला स्टेप- सबसे पहले मसाला तैयार करने के लिए लौंग, काली मिर्च, इलायची, अदरक और सौंफ को कूट लीजिए। मसाले का मिश्रण दरदरा होना चाहिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद चीनी को कैरामेलाइज करने के लिए एक पैन में चीनी और थोड़ा पानी डालिए। आपको इस मिक्सचर को तब तक पकाना है, जब तक इसका रंग सुनहरा न हो जाए।

तीसरा स्टेप- अब आपको इस पैन में पानी, चाय की पत्ती और मसाले का मिश्रण डालना है। चाय को लगभग 2 मिनट तक बॉइल करें जिससे चाय में चाय की पत्ती और मसाले अच्छी तरह से समा जाए।

चौथा स्टेप- राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय बनाने के लिए आखिर में इस मिश्रण में दूध और केसर के धागे डालिए।

पांचवां स्टेप- अब आपको राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय को एक बार अच्छी तरह से उबालना है और चाय को छान लेना है।

आप गर्मागर्म राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय को सर्व कर सकते हैं। इसकी रॉयल खुशबू भी आपका दिल जीत लेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेहत के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस चाय को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। राजवाड़ी स्टाइल वाली चाय का स्वाद घर में रोज-रोज बनने वाली आम मसाला चाय से कई गुना अच्छा होगा। इस चाय को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही इस चाय को बनाने में ज्यादा समय लगेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल