1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नारियल पुदीना की चटनी इडली-डोसा के साथ बनाकर खाएं, फटाफट नोट कर लें ये आसान रेसिपी

नारियल पुदीना की चटनी इडली-डोसा के साथ बनाकर खाएं, फटाफट नोट कर लें ये आसान रेसिपी

Coconut Pudina Chutney Recipe: गर्मियों में नारियल पुदीने के चटनी बनाकर जरूर खाएं। इडली डोसा के साथ ये चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है। गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए ये चटनी ट्राई करें। फटाफट नोट कर लें नारियल पुदीने की चटनी की ये आसान रेसिपी।

नारियल पुदीना चटनी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL नारियल पुदीना चटनी रेसिपी

इन दिनों ताजा पुदीना मार्केट में मिल रहा है। पुदीना का स्वाद जितना अच्छा लगता है ये सेहत के लिए उससे कहीं ज्यादा गुणकारी साबित होता है। खाने में किसी भी तरह पुदीना जरूर शामिल कर लें। ज्यादातर घरों में गर्मी में पुदीने की चटनी बनती है। रोटी पराठे और चावल के साथ तो आपने पुदीने की चटनी कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपको इडली डोसा के साथ खाई जाने वाली नारियल और पुदीना की चटनी की रेसिपी बता रहे हैं। नारियल और पुदीने की चटनी एक बार बनाकर जरूर ट्राई करें। जानिए कैसे बनाते हैं नारियल पुदीने की चटनी?

नारियल पुदीने की चटनी रेसिपी

पहला स्टेप- एक पैन में 1-2 चम्मच ऑयल डालें।  पैन में 1 चम्मच के करीब चना दाल और आधा चम्मच उड़द दाल डाल दें। अब आधा चम्मच जीरा, 3-4 लहसुन की कली और 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर थोड़ा भून लें। इसी पैन में अब आधा मोटा कटा हुआ प्याज डाल दें। दाल को ब्राउन होने तक भून लें।

दूसरा स्टेप- अब एक बंच पुदीना डालकर हल्का गलने तक भूनें और सारी चीजों को ठंडा होने पर मिक्सर जार में ट्रांसफर कर लें। इसमें आधा कप ग्रेट किया हुआ कच्चा नारियल, एक टुकड़ा इमली और 3-4 हरी मिर्च डालें। थोड़ा नमक और पानी डालकर बारीक चटनी पीस लें। अब चटनी के लिए तड़का तैयार करने की बारी है।

तीसरा स्टेप- तड़का पैन में 2 चम्मच तेल डालें और आधा चम्मच राई के दाने डालकर चटका लें। अब इसमें आधा चम्मच उड़द की दाल डालें, दो टुकड़ा सूखी लाल मिर्च डाल दें। 8-10 करी पत्ता डालें और सारी चीजों को हिलाते हुए तड़का में फ्लेवर आने दें। अब इस तड़के को चटनी में डाल दें। 

चौथा स्टेप- तैयार है नारियल और पुदीना की स्वादिष्ट चटनी। आप इसे इडली, डोसा, वड़ा या उत्तपम के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। आप चाहें तो इसे चीला या किसी दूसरी चीज के साथ भी खा सकते हैं। लेमन राइस के साथ भी ये चटनी पसंद आएगी।

 

Latest Lifestyle News