1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मियों में बनाएं ठंडा-ठंडा पुदीना आम पन्ना, खूब पसंद आएगा चटपटा स्वाद, मिनटों में तैयार हो जाएगी ड्रिंक

गर्मियों में बनाएं ठंडा-ठंडा पुदीना आम पन्ना, खूब पसंद आएगा चटपटा स्वाद, मिनटों में तैयार हो जाएगी ड्रिंक

Pudina Aam Panna: क्या आपने कभी घर पर पुदीना आम पन्ना बनाकर देखा है? अगर नहीं, तो आपको इस ड्रिंक की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

पुदीना आम पन्ना- India TV Hindi
Image Source : KABITA'S KITCHEN/YT/SHWETA'S KITCHEN पुदीना आम पन्ना

गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स पीने की जगह घर पर बनाई गई पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को पिएं। इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। ठंडा-ठंडा पुदीना आम पन्ना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस टेस्टी ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 3 कच्चे आम उबले हुए, हाफ चम्मच जीरा, 3 चम्मच गुड़ पिसा हुआ, 8-10 पुदीने की पत्तियां, एक हरी मिर्च, 3 चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई, स्वादानुसार नमक, 7-8 आइस क्यूब, 2 चम्मच बूंदी और हाफ चम्मच जीरा पाउडर की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले आम को बॉइल कर लीजिए। जब बॉइल्ड आम ठंडे हो जाएं, तब इसमें ठंडा पानी मिलाकर इसके पल्प को निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, जीरा, काला नमक, सादा नमक और गुड़ को निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- मिक्सर में आम के पल्प के साथ इन सभी चीजों को डालकर पीस लीजिए।

चौथा स्टेप- मिक्सर में आइस क्यूब्स और थोड़ा सा पानी एड कीजिए और एक बार फिर से मिक्सर ऑन कर सब चीजों को पीस लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब पुदीना आम पन्ना को छान लीजिए। अब इस चटपटी ड्रिंक की गार्निशिंग करते हैं।

छठा स्टेप- पुदीना आम पन्ना में पुदीने की पत्तियों, बूंदी और भुने हुए जीरे पाउडर से गार्निशिंग कर लीजिए।

आखिर में आइस क्यूब्स एड कर आप पुदीना आम पन्ना के टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। पुदीना आम पन्ना में मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डालेंगे। आपको भी गर्मियों के मौसम में कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इस ड्रिंक के टेस्ट के आगे कोल्ड ड्रिंक्स का टेस्ट भी आपको फीका लगने लगेगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर पुदीना आम पन्ना का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

 

Latest Lifestyle News