1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना चीनी के कैसे बनाएं मलाईदार लस्सी, स्वाद में लाजवाब, फटाफट नोट कर लीजिए रेसिपी

बिना चीनी के कैसे बनाएं मलाईदार लस्सी, स्वाद में लाजवाब, फटाफट नोट कर लीजिए रेसिपी

Creamy lassi without sugar: गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी लस्सी पीने का मजा ही कुछ और है। आज हम आपको बिना चीनी के स्वादिष्ट लस्सी बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे।

मलाईदार लस्सी- India TV Hindi
Image Source : KANAK'S KITCHEN/YT मलाईदार लस्सी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीनी की ज्यादा मात्रा सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर आपको लस्सी पसंद है लेकिन आप बिना चीनी का इस्तेमाल किए लस्सी बनाना चाहते हैं, तो आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इस लस्सी का स्वाद तो बढ़िया होगा ही, साथ ही इस लस्सी को पीने से आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा। आइए स्टेप बाई स्टेप बिना चीनी के मलाईदार लस्सी बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले गाढ़ा दही निकाल लीजिए। आप घर पर भी दही जमा सकते हैं।

दूसरा स्टेप- इसके बाद थोड़ी सी सौंफ और गुड़ भी निकाल लीजिए। साथ ही आपको कुछ पुदीने की पत्तियों को भी धो लेना है।

तीसरा स्टेप- आपको थोड़ी सी अदरक के साथ इन सभी चीजों को मिक्सर में डाल देना है।

चौथा स्टेप- आखिर में मिक्सर में पानी एड कर लीजिए। अब आपको मिक्सर ऑन कर देना है।

पांचवां स्टेप- अगर आप लस्सी के स्वाद को और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं तो आप थोड़ी सी तुलसी की पत्तियों को भी यूज कर सकते हैं।

छठा स्टेप- इस लस्सी को कांच के गिलास में निकाल लीजिए। आखिर में बर्फ के कुछ टुकड़े भी एड कर लीजिए जिससे लस्सी ठंडी हो जाए।

अगर आप चाहें, तो गार्निशिंग के लिए लस्सी के ऊपर बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से लस्सी को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिना चीनी वाली मलाईदार लस्सी का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। स्वाद में जबरदस्त इस लस्सी में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News