बेसन-सूजी का नहीं, नाश्ते में खाएं साबूदाने से बना चीला, नोट कर लें इस हेल्दी डिश की रेसिपी
Recipe Of Sabudana Chilla: क्या आपने कभी साबूदाने का चीला ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आपको अपने ब्रेकफास्ट में पोषक तत्वों से भरपूर इस डिश को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
अक्सर लोग ब्रेकफास्ट में बेसन या फिर सूजी का चीला खाते हैं। अगर आप भी ब्रेकफास्ट के लिए कोई दूसरा हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो साबूदाने के चीले को ट्राई किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साबूदाने के चीले में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। साबूदाने का चीला बनाने के लिए आपको एक कप साबूदाना, एक बॉइल्ड आलू, 2 स्पून बारीक पिसी हुई मूंगफली, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक स्पून नींबू का रस, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, घी, सेंधा नमक, एक स्पून जीरा और पानी की जरूरत पड़ेगी।
कैसे बनाएं साबूदाने का चीला- सबसे पहले आपको एक कप साबूदाने को पानी में लगभग 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रखना है। अब आपको नरम-नरम भीगे हुए साबूदाने को हल्के हाथों से मैश कर लेना है। इसके बाद आपको बॉइल्ड आलू को भी अच्छी तरह से मैश कर लेना है। एक कटोरी में मैश्ड साबूदाना, मैश्ड आलू, जीरा, सेंधा नमक, मूंगफली, नींबू का रस, हरी मिर्च, हरा धनिया निकाल लीजिए।
फॉलो करें ये प्रोसीजर- अब आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। जरूरत के हिसाब से इस मिक्सचर में पानी एड कर लीजिए। ध्यान रहे चीले के लिए तैयार किया जाने वाला ये घोल न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा पतला। अब तवे को गर्म कर इसमें घी फैला लीजिए। चीले के घोल को तवे पर डालकर बराबर स्प्रेड कर दीजिए। आपको चीले को दोनों साइड से गोल्डन होने तक सेंकना है। अब आप गर्मागर्म साबूदाने के चीले का लुत्फ उठा सकते हैं।
सेहत के लिए भी फायदेमंद- साबूदाने का चीला आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। नाश्ते में साबूदाने का चीला खाने से आप दिन भर ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे। इसके अलावा जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, वो भी पोषक तत्वों से भरपूर साबूदाने के चीले का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।
| ये भी पढ़ें: |
| खाना है रेस्टोरेंट जैसा कढ़ाई पनीर, ऐसे बनाएं गाढ़ी-मसालेदार ग्रेवी, नोट कर लें रेसिपी |
| |
| ऐसे बनाएं लहसुन की चटपटी चटनी, तीखे स्वाद से कई गुना बढ़ जाएगा खाने का स्वाद |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
