1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाना है रेस्टोरेंट जैसा कढ़ाई पनीर, ऐसे बनाएं गाढ़ी-मसालेदार ग्रेवी, नोट कर लें रेसिपी

खाना है रेस्टोरेंट जैसा कढ़ाई पनीर, ऐसे बनाएं गाढ़ी-मसालेदार ग्रेवी, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 04, 2025 08:06 am IST,  Updated : Nov 04, 2025 08:06 am IST

Kadhai Paneer Recipe: क्या आपको रेस्टोरेंट जैसा कढ़ाई पनीर खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको घर पर इसकी बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कढ़ाई पनीर- India TV Hindi
कढ़ाई पनीर Image Source : FREEPIK

अगर आपको पनीर से बनी डिश अच्छी लगती हैं, तो आपको कढ़ाई पनीर खाना भी पसंद होगा। घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल में कढ़ाई पनीर बनाने के लिए आपको 250 ग्राम पनीर, 2 प्याज, 3 टमाटर, एक शिमला मिर्च, 4 स्पून तेल/घी, एक स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा स्पून जीरा, एक तेज पत्ता, हाफ छोटा स्पून हल्दी पाउडर, एक छोटा स्पून धनिया पाउडर, एक छोटा स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हाफ छोटा स्पून गरम मसाला, नमक, एक छोटा स्पून कसूरी मेथी, हरा धनिया, एक स्पून साबुत धनिया बीज, एक छोटा स्पून साबुत जीरा, 2 साबुत लाल मिर्च, हाफ छोटा स्पून सौंफ चाहिए होगी।

पहला स्टेप- कड़ाही में तेल को गर्म कर पनीर के पीस को हल्का गोल्डन होने तक तल लीजिए। अब पनीर को कड़ाही से निकालकर इसी तेल में शिमला मिर्च के टुकड़ों को भी 2 मिनट तक भूनकर निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद बचे हुए तेल में जीरा और तेज पत्ता डालिए। जब जीरा चटकने लगे, तब आप कड़ाही में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर इसे गोल्डन होने तक भून लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब आपको इस मिक्सचर में अदरक-लहसुन के पेस्ट को भी भून लेना है। आखिर में टमाटर की प्यूरी और नमक भी एड कर लीजिए।

चौथा स्टेप- जब तक ये मिक्सचर तेल न छोड़ने लगे, तब तक आपको इसे पकाना है। अब आपको इस मसाले में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और एक स्पून भुना-दरदरा पिसा हुआ साबुत धनिया बीज, साबुत जीरा, साबुत लाल मिर्च और सौंफ का मिक्सचर भी एड कर लेना है।

पांचवां स्टेप- आपको इस ग्रेवी में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे 2 मिनट तक बॉइल करना है। आखिर में इस ग्रेवी में भुने हुए पनीर के टुकड़े और शिमला मिर्च भी मिला लीजिए।

छठा स्टेप- अब कढ़ाई पनीर में गरम मसाला और कसूरी मेथी को मसल कर मिक्स कर लीजिए। कढ़ाई पनीर की सब्जी को लगभग 5 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकने दीजिए।

आप कढ़ाई पनीर की गार्निशिंग के लिए बारीक कटे हुए हरे धनिए का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रेसिपी को फॉलो कर बनाई गई कढ़ाई पनीर की सब्जी का स्वाद, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल